✕

होम / बिजनेस / Tata Steel में होने वाली है छंटनी, 1600 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें क्या है वजह?

Tata Steel में होने वाली है छंटनी, 1600 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, जानें क्या है वजह?

कटौती करने की योजना का ऐलान किया, क्योंकि आर्थिक अनिश्चितता के बीच वह बढ़ती लागतों से जूझ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

टाटा स्टील ने बदलाव के कार्यक्रम के तहत नीदरलैंड में 1,600 नौकरियों में कटौती करने की योजना का आज ऐलान किया, क्योंकि आर्थिक अनिश्चितता के बीच वह बढ़ती लागतों से जूझ रही है. टाटा स्टील नीदरलैंड के परिचालन पर वित्त वर्ष 24 में एक ब्लास्ट फर्नेस की रीलाइनिंग में देरी की वजह से असर पड़ा था. वित्त वर्ष 25 में लिक्विड स्टील की उत्पादन क्षमता करीब 67.5 लाख टन प्रति वर्ष थी.

नई स्ट्रक्चर के तहत 1600 पद होंगे खत्म

कंपनी अब एक नया ऑर्गनाइज़ेशनल स्ट्रक्चर अपनाने जा रही है, जिसमें जवाबदेही, स्टैंडर्डाइजेशन, ऑटोमेशन और डुप्लीकेशन खत्म करने पर जोर होगा. इस रीस्ट्रक्चरिंग में करीब 1600 मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ की जॉब्स पर असर पड़ेगा. इसके साथ ही टाटा स्टील नीदरलैंड के लोकल मैनेजमेंट बोर्ड में भी बदलाव किए जाएंगे. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इस दशक के अंत तक एक ब्लास्ट फर्नेस को हटा कर उसकी जगह एक नया डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (DRI) और इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस लगाएगी. इससे हर साल लगभग 50 लाख टन कार्बन  उत्सर्जन घटाया जाएगा. कंपनी का फोकस नेट ज़ीरो लक्ष्य की ओर बढ़ना है.

6.75 MTPA प्रोडक्शन के बाद भी दबाव

वित्त वर्ष 2024-25 में Tata Steel Nederland का प्रोडक्शन 6.75 मिलियन टन तक पहुंचा, जो कि कुल उत्पादन क्षमता के करीब है. लेकिन जियो-पॉलिटिकल तनाव, ट्रेड और सप्लाई चेन में रुकावटें और बढ़ती एनर्जी कॉस्ट की वजह से ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर दबाव लगातार बना हुआ है. वित्त वर्ष 2024-25 में Tata Steel Nederland का प्रोडक्शन 6.75 मिलियन टन तक पहुंचा, जो कि कुल उत्पादन क्षमता के करीब है. लेकिन जियो-पॉलिटिकल तनाव, ट्रेड और सप्लाई चेन में रुकावटें और बढ़ती एनर्जी कॉस्ट की वजह से ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर दबाव लगातार बना हुआ है.

डच सरकार से सहयोग की उम्मीद

Tata Steel Nederland ने डच सरकार के साथ ग्रीन स्टील प्लान के तहत फंडिंग और पॉलिसी सपोर्ट को लेकर बातचीत शुरू कर दी है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे, जिससे इस बदलाव को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. Tata Steel के CEO और टाटा स्टील नीदरलैंड के चेयरमैन टी वी नरेंद्रन ने कहा कि हम चाहते हैं कि Tata Steel Nederland यूरोप का सबसे एफिशिएंट और टिकाऊ स्टील प्लांट बने. वहीं TSN के CEO हंस वान डेन बर्ग ने कहा कि ये बदलाव जरूरी है और हम सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर इस चुनौती को पार करेंगे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

11 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

13 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

14 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

14 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.