होम / बिजनेस / IPO से पहले Tata Technologies के 9% शेयर बेचने की तैयारी में Tata Motors!

IPO से पहले Tata Technologies के 9% शेयर बेचने की तैयारी में Tata Motors!

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 1,613.7 करोड़ रुपयों की कीमत पर टाटा मोटर्स लिमिटेड की 9.9% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) का IPO (Initial Public Offering) जल्द ही मार्केट में आने वाला है और लोग इस IPO का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर आ रही है कि टाटा टेक्नोलॉजी का IPO आने से पहले टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Limited) ने टाटा टेक्नोलॉजी की 9.9% की हिस्सेदारी बेचनी का फैसला लिया है. 

किसे मिलेगी हिस्सेदारी?
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी की मानें तो टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 1,613.7 करोड़ रुपयों की कीमत पर टाटा मोटर्स लिमिटेड की 9.9% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है. टाटा मोटर्स द्वारा यह हिस्सेदारी प्राइवेट इक्विटी फंड TPG राइज क्लाइमेट SF (TPG Rise Climate SF) और एक अक्षय निधि ट्रस्ट को बेचीं जायेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस अक्षय निधि ट्रस्ट का संबंध टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन रतन टाटा से है. TPG राइज क्लाइमेट SF इस पूरी ट्रांजेक्शन का प्रमुख इन्वेस्टर है और इसने टाटा टेक्नोलॉजी के लिए इक्विटी के रूप में 16,300 करोड़ रुपए की कीमत तय की है. 

क्या करती है Tata Technologies?
हाल ही में टाटा मोटर्स ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान जानकारी देते हुए बताया है कि टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Limited) की शाखा टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technology) एक ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी है और कंपनी द्वारा OEM (ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) के लिए प्रोडक्ट विकसित किये जाते हैं और डिजिटल सोल्यूशंस भी प्रदान किये जाते हैं. टाटा टेक्नोलॉजी के पास ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का काफी जबरदस्त अनुभव है और अपने अनुभव का इस्तेमाल करके कंपनी एयरोस्पेस (Aerospace), ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) और कंस्ट्रक्शन हैवी मशीनरी (Construction Heavy Machinery) जैसी इंडस्ट्रीज के क्लाइंट्स को भी सुविधायें प्रदान करती है. 

क्या है TPG राइज क्लाइमेट
TPG राइज क्लाइमेट SF (TPG Rise Climate SF) TPG की 18 बिलियन डॉलर के ग्लोबल इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म की शाखा है और यह क्लाइमेट इन्वेस्टिंग को समर्पित है. यह फंड प्रमुख रूप से 5 क्लाइमेट सब-सेक्टर्स- एनर्जी ट्रांजेक्शन, ग्रीन मोबिलिटी, सस्टेनेबल फ्यूल, सस्टेनेबल मॉलिक्यूल और कार्बन सोल्यूशन पर ध्यान देता है. आपको बता दें कि यह ट्रांजेक्शन भी टाटा मोटर्स (Tata Motors) लिमिटेड के डि-लेवरेजिंग एजेंडा के अनुरूप है और अगले दो हफ्तों में इस डील के पूरे होने की उम्मीदें लगाईं जा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: एक बार फिर बढ़ीं Adani Group की मुश्किलें, मुंबई एयरपोर्ट के संबंध में शुरू हुई जांच!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

4 minutes ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

24 minutes ago

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

3 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

17 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

18 hours ago


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

24 minutes ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

4 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago