होम / बिजनेस / TATA Motors आज बताएगी कैसी गुजरी दिसंबर तिमाही, शेयरों पर रखें नजर

TATA Motors आज बताएगी कैसी गुजरी दिसंबर तिमाही, शेयरों पर रखें नजर

टाटा मोटर्स के शेयरों की चाल आज जारी होने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स (TATA Motors) आज यानी शुक्रवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेगी. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी के मुनाफे और आय में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिलेगी. एक मीडिया रिपोर्ट में कुछ एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि टाटा मोटर्स का तिमाही मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 50% अधिक रह सकता है. जबकि इनकम में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी आ सकती है. कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहते हैं, उस पर आज शेयरों की चाल निर्भर करेगी. 

इतना हो सकती है इजाफा
रिपोर्ट में 6 ब्रोकरेज हाउस का जिक्र है, जिनका अनुमान है कि टाटा मोटर्स का दिसंबर तिमाही प्रॉफिट पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 53.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4546 करोड़ रुपए रह सकता है. इसमें तिमाही-दर-तिमाही 21% की बढ़त की संभावना है. इसी तरह, कंपनी की आय पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोत्तरी के साथ 108168 करोड़ रुपए रह सकती है. वहीं, एबिटडा मार्जिन 13.63 प्रतिशत रह सकता है. बता दें कि घरेलू बाजार पर टाटा मोटर्स ने अच्छी-खासी पकड़ बनाई हुई है. 

EV मार्केट में है दबदबा 
खासकर इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा इस समय सबसे बड़ा प्लेयर है. कंपनी की Nexon EV को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा टियागो EV और टाटा टिगॉर इलेक्ट्रिक भी शामिल हैं. इस तरह टाटा फिलहाल तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां ऑफर कर रहा है. टाटा ने 2019 में अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बिजनेस शुरू किया था. निजी इक्विटी फर्म TPG और अबू धाबी की होल्डिंग कंपनी एडीक्यू ने 2021 में टाटा की इस कंपनी में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया था. टाटा की योजना अपने EV पोर्टफोलियो में विस्तार की है.

कैसा रहा स्टॉक का प्रदर्शन?
दिसंबर तिमाही में टाटा मोटर्स के स्टॉक के प्रदर्शन की बात करें, तो ये काफी बेहतर रहा है. तिमाही के दौरान कंपनी के शेयर 24% तक बढ़े हैं. हालांकि, गुरुवार यानी बजट वाले दिन टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ 880 रुपए पर आ गए थे. जबकि बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 8.57% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 900.15 रुपए है. उस हिसाब से देखें तो अभी इसे लंबा सफर तय करना है. आज यदि कंपनी के तिमाही नतीजे अच्छे आते हैं, तो शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

29 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago