✕

होम / बिजनेस / Tata Motors और JLR मिलकर बनाएंगे EV, चेयरमैन ने कहा- दुनियाभर में करेंगे एक्सपोर्ट

Tata Motors और JLR मिलकर बनाएंगे EV, चेयरमैन ने कहा- दुनियाभर में करेंगे एक्सपोर्ट

चंद्रशेखरन ने यह भी कहा कि केवल टाटा मोटर्स ही नहीं, बल्कि पूरा टाटा ग्रुप इस परिवर्तन की दिशा में बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) और जगुआर लैंडरोवर (Jaguar Land Rover) मिलकर देश में इलेक्ट्रिक वेहिकल बनाएंगे. इन ईवी को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के हिसाब से बनाया जाएगा और पूरी दुनिया में भेजा जाएगा. दोनों कंपनियां अपनी-अपनी विशेष सोच को एक साथ लाकर दुनिया को बेहतरीन प्रोडक्ट देने की कोशिश करेंगी. टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यह दोनों ब्रांड कस्टमर्स के दिलों में एक विशेष जगह बना चुके हैं. अब हम इन्हें एक साथ लाकर अनूठे ईवी प्रोडक्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि JLR ब्रिटेन के बाहर पहली बार प्रोडक्शन करेगी. भारत में इसकी कारें बनने से उनकी कीमत भी सस्ती हो जाएगी.

टाटा मोटर्स और जगुआर लैंडरोवर एक-एक गाड़ी तैयार करेंगी

एन चंद्रशेखरन ने एक इंटरव्यू में कहा कि टाटा मोटर्स और जगुआर लैंडरोवर मिलकर भारत में दो इलेक्ट्रिक वेहिकल बनाएंगे. दोनों कंपनियां एक-एक गाड़ी तैयार करेंगी. इन्हें बनाने के लिए जेएलआर के ईएमए प्लेटफॉर्म (EMA Platform) का इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी के साणंद प्लांट में बनाकर इन्हें एक्सपोर्ट भी किया जाएगा. उन्होंने इस बारे में ज्यादा डिटेल न बताते हुए कहा कि दोनों कंपनियों की महत्वाकांक्षाएं बड़ी हैं. अगले एक साल में टाटा मोटर्स इसके एक्सपोर्ट के बारे में और जानकारी देगी.

फोर्ड से खरीदे प्लांट में बनाई जाएंगी यह इलेक्ट्रिक कारें 

टाटा मोटर्स ने साणंद प्लांट को फोर्ड मोटर कंपनी (Ford Motor) से खरीदा था. पहली ईएमए प्लेटफॉर्म की पहली ईवी कार यहीं बन सकती है. इसका नाम अविन्या (Avinya) हो सकता है. इसे भारत समेत पूरी दुनिया में बेचा जाएगा. अविन्या का कॉन्सेप्ट मॉडल कंपनी पहले ही दिखा चुकी है. टाटा मोटर्स की सालाना रिपोर्ट में भी इन ईवी के बारे में जिक्र किया गया था. जेएलआर अब इलेक्ट्रिक फर्स्ट बिजनेस की तरफ रुख कर रही है. वह ब्रिटेन में स्थित अपने प्लांट को ईवी बनाने लायक तैयार करने में जुटी है. इसके बाद स्लोवाकिया में स्थित प्लांट में भी बदलाव किए जाएंगे.

रिन्यूएबल एनर्जी पर टाटा ग्रुप का फोकस 

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि हम कॉस्ट के बारे में टाटा मोटर्स की समझ और जेएलआर की डिजाइन स्पेशियलिटी को आपस में जोड़कर कुछ बेहतरीन प्रोडक्ट बना सकते हैं. दोनों कंपनियां अलग-अलग इतना बड़ा निवेश नहीं कर पाएंगी. टाटा मोटर्स अब तमिलनाडु में भी 9000 करोड़ रुपये के निवेश से प्लांट लगा रही है. यह टाटा मोटर्स और जेएलआर का ज्वॉइंट प्लांट होगा. इसे एक्सपोर्ट हब के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईवी की सेल में सुस्ती लंबे समय तक नहीं रहने वाली है. पूरा टाटा ग्रुप (Tata Group) रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने में जुटा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

13 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

15 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

16 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

10 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित