✕

होम / बिजनेस / नंबर 1 की चाहत, Air India में बड़े बदलावों के लिए TATA समूह ने बनाया बड़ा प्लान!

नंबर 1 की चाहत, Air India में बड़े बदलावों के लिए TATA समूह ने बनाया बड़ा प्लान!

मार्केट शेयर के मामले में टाटा समूह की एयरलाइन इंडिगो से काफी पीछे हैं. इसी के मद्देनजर समूह ने एयर इंडिया में बड़े बदलावों का खाका तैयार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय आकाश में इस समय इंडिगो (IndiGo) का दबदबा है. देश की नंबर वन एयरलाइन इंडिगो का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत से ज्यादा है. जबकि टाटा समूह की सभी एयरलाइन का कुल मार्केट शेयर भी इतना नहीं है. हालांकि, टाटा समूह इस दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है. समूह ने एयर इंडिया को नंबर वन की पोजीशन दिलाने के लिए तगड़ा प्लान तैयार किया है.  

2022 में किया था अधिग्रहण  
टाटा समूह न केवल भारतीय आकाश पर एयर इंडिया का कब्ज़ा चाहता है, बल्कि उसे दुनिया की टॉप एयरलाइन्स में भी शुमार करने की इच्छा रखता है. इसी को ध्यान में रखते हुए भविष्य का प्लान तैयार किया गया है. टाटा ने जनवरी 2022 में एयरइंडिया को सरकार से खरीदा था. तब से अब तक एयरलाइन में बड़े पैमाने पर बदल हुए हैं. हालांकि, मार्केट शेयर के मामले में अभी उसे काफी कुछ करना बाकी है. 

5 साल क टारगेट रखा 
एयर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप ने 5 साल का टारगेट तय किया है. यानी इस अवधि में एयरलाइन को दुनिया की टॉप एयरलाइन्स में शुमार करना है. इसके लिए एयर इंडिया के बेड़े में कई नए विमान जोड़े जाएंगे, IT सिस्टम को नया रूप दिया जाएगा, आंतरिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाया जाएगा और उपभोक्ता अनुभव में सुधार पर फोकस किया जाएगा. इन सबके लिए समूह अरबों डॉलर का निवेश करेगा. 

कठिन लेकिन दिलचस्प यात्रा
एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने हाल ही में कहा था कि एयर इंडिया को विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने की दिशा में काम करना जारी रखना एक कठिन लेकिन दिलचस्प यात्रा है. 2022 में अधिग्रहण के बाद पहला साल बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने करने में व्यतीत हुआ ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एयरलाइन वैसी नज़र आने लगे जैसी ग्राहक और उद्योग उम्मीद करते हैं. 

इतना बड़ा है ग्लोबल मार्केट
ग्लोबल एविएशन मार्केट 908 अरब डॉलर का है. फिलहाल इस मार्केट में विदेशी कंपनियों का दबदबा है. एयर इंडिया यहां बड़ी हिस्सेदारी के लिए प्रयास कर रही है. साथ ही घरेलू बाजार में भी नंबर 1 की पोजीशन हासिल करने के लिए प्रयासरत है.  इंडिगो ने नवंबर के मध्य से 12 घरेलू मार्गों पर यात्रियों के लिए बिजनस क्लास शुरू करने की योजना बनाई है. एयर इंडिया भी इसके मद्देनजर कुछ बड़ा करने की तैयारी में है. 

70 अरब डॉलर के ऑर्डर
इसके अलावा, एयरलाइन दिल्ली-लंदन जैसी लंबी दूरी की यात्रा  नए A350-900 एयरक्राफ्ट में कराएगी. इसमें बिजनेस और प्रीमियम इकॉनमी क्लास के लिए कई अलग तरह की सुविधाएं दी गई हैं. फरवरी-मार्च 2025 तक कंपनी इन सुविधाओं को पूरी दुनिया में उपलब्ध कराएगी, ताकि यात्रियों को नया इन-फ्लाइट अनुभव मिल सके. एयर इंडिया ने नए विमान खरीदने के लिए 70 अरब डॉलर का ऑर्डर दिया है. जिसमें से उसे अब तक छह A350 विमान मिल चुके हैं और 40 मिलने बाकी हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

9 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

12 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

12 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

9 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

7 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित