होम / बिजनेस / 8 साल पहले शुरू हुई TATA ग्रुप की इस कंपनी के खाते में पहली बार आया मुनाफा

8 साल पहले शुरू हुई TATA ग्रुप की इस कंपनी के खाते में पहली बार आया मुनाफा

टाटा समूह की कंपनी विस्तारा एयरलाइन ने ऑपरेशन शुरू करने के बाद पहली बार मुनाफा कमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कामयाबी के झंडे गाड़ने वाले टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी ऐसे भी है, जिसके खाते में पहली बार मुनाफा आया है. ग्रुप की एयरलाइन कंपनी विस्तारा (Vistara) ने दिसंबर तिमाही में पहली बार मुनाफा कमाया है. कंपनी की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई, लेकिन यह नहीं बताया गया कि मुनाफा कितना है. विस्तारा की तरफ से कहा गया है कि उसका रिवेन्यु एक अरब डॉलर को पार कर गया है. 

बेड़े में हैं 52 एयरक्राफ्ट
मीडिया रिपोर्ट्स में Vistara के हवाले से बताया गया है कि कंपनी का फिस्कल ईयर में एबिटा (EBITDA) पॉजिटिव रहा है. बता दें कि विस्तारा में टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस का निवेश है. विस्तारा ने 9 जनवरी, 2015 को संचालन शुरू किया था और अभी इसके बेड़े में 52 एयरक्राफ्ट हैं. विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन का कहना है कि साल 2022 कंपनी के लिए शानदार रहा है. पिछले कुछ महीनों के दौरान कंपनी ने अपने नेटवर्क और फ्लीट में इजाफा किया है, जिसका फायदा उसे मिल रहा है.

5000 से अधिक कर्मचारी
विस्तारा में 5000 से अधिक कर्मचारी हैं और यह हर महीने करीब 8,500 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. दिसंबर 2022 में घरेलू बाजार में इसकी हिस्सेदारी 9.2 फीसदी थी. टाटा ग्रुप अपनी सभी एयरलाइन को एक ब्रैंड के नीचे लाने की तैयारी कर रहा है. इससे एयर एशिया इंडिया (AirAsia India) और विस्तारा दोनों एयर इंडिया में शामिल हो जाएंगी. टाटा ग्रुप ने इन तीनों एयरलाइन को एक साथ लाने की कवायद भी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि TATA ने पिछले साल अक्टूबर में 18,000 करोड़ रुपए में एयर इंडिया को खरीदा था. 

आकाश में मजबूत हुई टाटा 
मलेशिया की एयरलाइन एयरएशिया (AirAsia) ने कुछ वक्त पहले ही भारत को अलविदा कहा है. दरअसल, कंपनी ने एयरएशिया इंडिया में अपनी शेष 16.33 प्रतिशत हिस्सेदारी एयर इंडिया (Air India) को बेचने के लिए करार किया था. इसका मतलब है कि अब यह एयरलाइन पूरी तरह से TATA की हो गई है. एयरएशिया इंडिया ने 2014 में भारत के आसमान में उड़ना शुरू किया था. यह टाटा ग्रुप और एयरएशिया का जॉइंट वेंचर था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

4 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

4 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

6 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

5 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

47 minutes ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

3 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

9 hours ago