✕

होम / बिजनेस / देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ से आया बड़ा अपडेट

देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ से आया बड़ा अपडेट

गुजरात में बनने वाली सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्रीज, टेलीकॉम, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में होगा. इसके साथ ही भारत ग्लोबल चेन का भी हिस्सा बनेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ने आज यानी गुरुवार को अपने सेमीकंडक्टर मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने बताया कि उसने गुजरात के धोलेरा में भारत का पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉरपोरेशन (PSMC) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

इतनी होगी प्लांट की क्षमता
सेमीकंडक्टर प्लांट को लेकर हुए इस समझौते के तहत PSMC ग्रीनफील्ड फैब के लिए डिजाइन और निर्माण विशेषज्ञता प्रदान करेगी. इस प्लांट की प्रोडक्शन क्षमता प्रति माह 50,000 वेफर तक होगी. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ से बताया गया है कि ये फैसिलिटी एडवांस फैक्टरी ऑटोमेशन का भी लाभ उठाएगी, जिसमें एफिशिएंसी को ऑप्टेमाइज के लिए डेटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग को शामिल किया जाएगा.

20 हजार जॉब्स उत्पन्न होंगी
टाटा और PSMC के इस प्लांट में तैयार होने वालीं चिप्स AI, ऑटोमोटिव, कंप्यूटिंग और वायरलेस कम्युनिकेशन जैसे सेक्टर की जरूरतों को पूरा करेंगी. टाटा समूह का लक्ष्य इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दुनियाभर के ग्लोबल ग्राहकों के लिए एक मजबूत और आसान सप्लाई सीरीज तैयार करना है. 91,000 करोड़ रुपए के निवेश से तैयार होने वाले इस प्लांट से 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां उत्पन्न होने का अनुमान है. 

वेदांता ने बढ़ाया था पहला कदम
PSMC की बात करें, तो यह ताइवान की एक दिग्गज कंपनी है. 1994 में स्थापित यह कंपनी दुनिया की सेमीकंडक्टर चिप सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. पिछले साल तक कंपनी दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी Semiconductor फाउंड्री थी. कंपनी विशेषतौर पर मेमोरी चिप और अन्य इंटीग्रेटेड सर्किट्स को बनाती एवं बेचती है. बता दें कि भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट की दिशा में पहला कदम वेदांता ने ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के साथ मिलकर उठाया था, लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया. अब दोनों अलग-अलग आगे बढ़ रहे हैं.

फिलहाल ताइवान का दबदबा
गुजरात में बनने वाली सेमीकंडक्टर चिप का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्रीज, टेलीकॉम, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टर में होगा. इसके साथ ही भारत ग्लोबल चेन का भी हिस्सा बनेगा. यानी एक तरह से भारत दुनिया की चिप संबंधी जरूरतों को भी पूरा करने की स्थिति में आ जाएगा. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में फिलहाल ताइवान का दबदबा है. 2020 में इस इंडस्ट्री के वैश्विक रिवेन्यु में ताइवान की कंपनियों की हिस्सेदारी 60% से अधिक थी. Taiwan Semiconductor Manufacturing Co. (TSMC) दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी है. कोरोना महामारी से पहले तक TSMC ग्लोबल मार्केट की 92 फीसदी डिमांड को पूरा कर रही थी. TSMC के क्लाइंट में Apple, Qualcomm, Nvidia, Microsoft, Sony, Asus, Yamaha, Panasonic जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. ताइवान की UMC भी इस सेक्टर की लीडर है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

6 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

8 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

9 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

5 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

3 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित