✕

होम / बिजनेस / 'बुरे दिनों' के खत्म होने का इंतजार कर रही Vodafone Idea को लगा एक और झटका

'बुरे दिनों' के खत्म होने का इंतजार कर रही Vodafone Idea को लगा एक और झटका

किसी जमाने में वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम सेक्टर पर अच्छी खासी पकड़ रहती थी, लेकिन धीरे-धीरे उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के लिए समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वित्तीय मोर्चे पर जहां उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, क्लाउड कम्युनिकेशंस कंपनी टानला प्लेटफॉर्म्स (Tanla Platforms) ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया है. दोनों कंपनियों के रास्ते नवंबर के बाद जुदा हो जाएंगे. टानला प्लेटफॉर्म्स ने ऐलान किया है कि वो नवंबर के बाद वोडाफोन आइडिया के साथ अपनी डील को जारी नहीं रखेगी. बता दें कि सिक्योर और एनक्रिप्टेड इंटरनेशनल मैसेजिंग ट्रैफिक को लेकर दोनों के बीच नवंबर 2021 में एक डील साइन हुई थी. 

2 साल के लिए हुई थी डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वोडाफोन आइडिया और टानला प्लेटफॉर्म्स के बीच सिक्योर और एनक्रिप्टेड इंटरनेशनल मैसेजिंग ट्रैफिक मुहैया कराने के लिए नवंबर 2021 में डील हुई थी. यह डील 2 साल के लिए थी और बाद में इसे आगे बढ़ाया जा सकता था. लेकिन अब टानला ने साफ कर दिया है कि वो वोडाफोन आइडिया के साथ अपना रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती. इस डील के तहत Tanla टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन को इंटरनेशनल A2P सर्विसेज से जुड़े प्लेटफॉर्म और फायरवाल सर्विसेज उपलब्ध कराती है.

अच्छी नहीं है आर्थिक सेहत
वोडाफोन आइडिया के साथ डील को आगे नहीं बढ़ाने से टानला को भी नुकसान उठाना पड़ेगा. कंपनी का कहना है कि नवंबर के बाद उसे तिमाही आधार पर 17 करोड़ रुपए के रिवेन्यु और 9 करोड़ रुपए के मुनाफे का झटका लग सकता है. वहीं, खबरों के मुताबिक वोडाफोन ने एक दूसरी कंपनी से करार कर लिया है, ताकि टानला के साथ छोड़ने के बाद उसकी सेवाएं प्रभावित न हों. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो तमाम प्रयासों के बाद भी उसमें खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. कंपनी पर बैंकों और वित्तीय संस्थानों का 11,390 करोड़ रुपए का कर्ज है जिसमें से 8,380 करोड़ 31 मार्च 2024 तक चुकाने हैं. जून तिमाही के नतीजों पर नजर डालें तो इसका शुद्ध घाटा सालाना आधार पर 7,295.7 करोड़ और तिमाही आधार पर 6,418.9 करोड़ से बढ़कर 7,840 करोड़ रुपए हो गया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.