होम / बिजनेस / Swiggy ने क्यों शुरू की फ्री-फास्‍ट और ऑन-डिमांड एंबुलेंस सर्विस? जानें वजह

Swiggy ने क्यों शुरू की फ्री-फास्‍ट और ऑन-डिमांड एंबुलेंस सर्विस? जानें वजह

स्विगी ने डायल4242 एंबुलेंस सर्विसेज के साथ पार्टनरशिप में अपने कर्मचारियों के लिए ऑन-डिमांड एंबुलेंस सर्विस शुरू की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने फ्री-फास्‍ट और ऑन-डिमांड एंबुलेंस सर्विस शुरू की है. हालांकि, ये सुविधा केवल उसके डिलीवरी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स और उन पर आश्रित परिजनों के लिए है. कंपनी ने इंडस्‍ट्री में अपनी तरह की इस अनूठी पहल के लिए डायल4242 एंबुलेंस सर्विसेज के साथ भागीदारी की है. स्विगी के डिलीवरी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800 267 4242 पर कॉल कर सकते हैं. अगर कॉल करना मुमकिन नहीं है, तो वह अपने पार्टनर ऐप पर ही एसओएस बटन को टैप कर भी इस सेवा तक पहुंच सकते हैं. 

बतानी होगी पार्टनर ID
Swiggy की तरफ से बताया गया है कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की कागजी कार्रवाई की कोई जरूरत नहीं है. डिलीवरी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स को केवल अपनी पार्टनर ID की पुष्टि करनी होगी. शुरुआत में इस सर्विस को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बेंगलुरु, दिल्‍ली, एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, पुणे और कोलकाता में शुरू किया गया है, लेकिन अब यह पूरे देश में लॉन्‍च हो गई है. अब तक टेस्ट रन और अन्‍य मामलों के आधार पर, इसका औसत रिस्‍पॉन्‍स टाइम 12 मिनट दर्ज किया गया है. सूचना मिलने पर डायल4242 मामले की गंभीरता को ध्‍यान में रखकर, BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस, कार्डियाक एंबुलेंस, ALS (एडवांस्‍ड लाइफ सपोर्ट), इंटर-स्‍टेट एंबुलेंस, कोविड-19 एंबुलेंस, तथा शव वाहनों को तत्‍काल रवाना कर सकती है.

कर्मचारियों की सुरक्षा की चिंता
कंपनी ने बताया कि यह सेवा उन डिलीवरी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स और उन पर आश्रित परिजनों (पति/पत्‍नी तथा दो बच्‍चों) के लिए मुफ्त है, जो स्विगी द्वारा उपलब्‍ध कराई गई इंश्‍योरेंस के तहत कवर हैं. हालांकि, ऐसे डिलीवरी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स, उसने परिवार के सदस्य, जो इंश्‍योरेंस के तहत कवर नहीं हैं, वे रियायती दर पर इसका लाभ उठा सकते हैं. स्विगी के ऑपरेशंस हेड मिहिर राजेश शाह ने कहा कि कंपनी अपने डिलीवरी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स की सुरक्षा को लेकर काफी सजग है और पिछले कुछ वर्षों में हमने ऐसे प्रोडक्‍ट्स और नीतियों को पेश किया है जो उनकी सुरक्षा तथा खुशहाली को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देती हैं. 

10000 से अधिक एंबुलेंस
वहीं, डायल 4242 के को-फाउंडर जितेंद्र लालवाणी ने कहा कि अन्‍य देशों में 911 जैसी आपातकालीन सहायता की तुलना में हम आपात परिस्थितियों में अक्‍सर महत्‍वपूर्ण समय गंवा देते हैं. हमें खुशी है कि स्विगी ने अपने डिलीवरी फ्लीट के लिए यह पहल की है और डायल4242 के साथ भागीदारी की. हमारे पास देश के 500 से ज्‍यादा शहरों में 10000 से अधिक एंबुलेंस हैं, जो अलग-अलग क्षमताओं/सुविधाओं से सुसज्जित हैं और कुछ ही मिनटों में पीड़ित को सहायता प्रदान कर बहुमूल्‍य जीवन बचाने में सक्षम हैं. स्विगी एग्‍जीक्‍युटिव्‍स के लिए डायल4242 नजदीकी कैशलैस अस्‍पताल की भी पहचान करती है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago