✕

होम / बिजनेस / Bandhan Bank के नए सीईओ का नाम फाइनल, बस घोषणा का है इंतजार!

Bandhan Bank के नए सीईओ का नाम फाइनल, बस घोषणा का है इंतजार!

बंधन बैंक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बैंक ने अपने नए सीईओ का नाम लगभग फाइनल कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बंधन बैंक (Bandhan Bank) को जल्द ही नया सीईओ मिलने वाला है. एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भले ही नए सीईओ के चयन के लिए बंधन बैंक के पास एक महीने का समय है, लेकिन बैंक ने अपने नए मुखिया का नाम लगभग तय कर लिया है. पंजाब एवं सिंध बैंक के CEO स्वरूप कुमार साहा बंधन बैंक के अगले सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर बन सकते हैं.

साहा का नाम सबसे ऊपर
बंधन बैंक ने इस ज़िम्मेदारी के लिए जिन नामों को शॉर्ट लिस्ट किया है, उनमें स्वरूप कुमार साहा सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं. इसलिए साहा की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि साहा की नियुक्ति के प्रस्ताव की रिजर्व बैंक पड़ताल कर रहा है और नियुक्ति मंजूरी के अंतिम दौर में है. बंधन बैंक ने RBI को तीन नामों के सुझाव दिए हैं, लेकिन साहा की नियुक्ति पर मुहर लगना तय है. 

ये भी पढ़ें - U-Turn: अब 'मिसगाइडेड' कर्मचारियों के साथ मिलकर सभी मुद्दों को सुलझाएगा SEBI 

जल्द हो सकता है ऐलान
सूत्रों का कहना है कि बंधन बैंक के नए CEO के बारे में जल्द ऐलान किया जा सकता है. बता दें कि बैंक ने CEO की तलाश के लिए ग्लोबल सर्च फर्म Egon Zehnder को नियुक्त किया था. इस बारे में बंधन बैंक की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. वहीं, बंधन बैंक के शेयर की बात करें, तो आज यह गिरावट के साथ बंद हुए. बैंक के शेयर करीब एक प्रतिशत लुढ़ककर 205.04 रुपए पर पहुंच गए. हालांकि, बीते 5 सत्रों में इसने 3.84% का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित