होम / बिजनेस / सरकार से TATA के पास जाते ही AIR INDIA में हो गए आश्‍चर्यजनक बदलाव, जानिए क्‍या बदला

सरकार से TATA के पास जाते ही AIR INDIA में हो गए आश्‍चर्यजनक बदलाव, जानिए क्‍या बदला

सीईओ ने कहा कि एयर इंडिया की सफलताओं और रिकॉर्ड से अधिक सिस्टम में खामियों के प्रति हमारी टीम कैसे प्रतिक्रिया देती है, यह हमारे भविष्य की ग्रोथ को तय करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिस एयर इंडिया को पहले भारत सरकार चलाया करती थी तो उसे लेकर अक्‍सर यही खबरे सुनने को मिलती थी कि कंपनी इतने घाटे में है और उसकी वित्तिय स्थिति अच्‍छी नहीं है. लेकिन अब टाटा ग्रुप को एयर इंडिया को चलाते हुए एक साल पूरा हो चुका है. इस पूरे एक साल में एयर इंडिया में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सबसे अच्‍छी बात ये है कि एक ही साल में एयर इंडिया के सीईओ ने जो कहा है कि जो बदलाव हुए हैं वो किसी 'आश्चर्य से कम नहीं' है.

एक साल पूरा होने पर क्‍या बोले सीईओ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने एक साल पूरा होने के अवसर पर कंपनी की एक साल की प्रोग्रेस का ब्‍यौरा सामने रखा है. टाटा समूह के द्वारा नियंत्रित एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि पिछले 12 महीनों में इसकी प्रगति ‘आश्चर्यजनक से कम नहीं है’. टाटा समूह ने एक साल पहले 27 जनवरी 2022 को केंद्र सरकार से कर्ज से लदी एयर इंडिया के संचालन को अपने हाथ में ले लिया, जिससे एयर इंडिया के लिए एक नई यात्रा की शुरुआत हुई.

टाटा समूह ने 12,906 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राइस के मुकाबले एयरलाइन को 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर हासिल कर लिया था. इस बोली में 2,700 करोड़ रुपये का भुगतान और 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज बरकरार रखना शामिल था. कैंपबेल ने कहा कि एयरलाइन ने कई महत्वाकांक्षी प्रयास भी किए हैं जिसमें एयर एशिया के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस, या एयर इंडिया के साथ विस्तारा जैसी कोशिशें भी शामिल हैं. कैंपबेल ने अपने सहयोगियों को लिखे एक नोट में कहा कि हालांकि निकट भविष्य में काफी कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन यह भविष्य के विकास को स्‍पीड बढ़ाने के लिए नए विमानों के ऐतिहासिक क्रम को अंतिम रूप दे रहा है.

कंपनी की ओर से किए गए हैं कई प्रयास

एयर इंडिया के सीईओ और एमडी ने कर्मचारियों को कहा कि पिछले 12 महीनों में प्रगति आश्चर्यजनक से कम नहीं है. उन्‍होंने कहा कि हमने पिछले एक साल में जो कई प्रयास शुरू किए हैं वो भले ही पर्दे के पीछे हों. हम उसमें कई तरह की क्षमताओं का निर्माण कर रहे हैं ताकि हमारी भविष्य की महत्वाकांक्षाएं उड़ान भर सकें. उन्‍होंने कहा कि निश्चित रूप से और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है, और हर कोई - आंतरिक और बाहरी रूप से - हमारे लिए ऐसा करने के लिए प्रयास कर रहा है.

एक साल में कंपनी के नाम रही उपलब्धियां

सीईओ कैंपबेल ने कहा कि कंपनी के कुल ऑपरेटिंग विमानों की संख्‍या में 27 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जिसके बाद इनकी सख्‍ंया 100 हो गई है. इसी तरह हमारी औसत दैनिक उड़ानों की संख्या में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी की वीकली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी की ओर से 16 नए अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सेवा देने की घोषणा की है जिसमें कुछ को शुरू कर दिया गया है जबकि कई पर काम होना है. 9 रूट ऐसे है जहां फ्रीक्‍वेंसी बढ़ी है.

औसत दैनिक यात्रियों की संख्‍या में 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. उन्‍होंने कहा कि हमारी औसत डेली इनकम दोगुनी हो गई है. डोमेस्टिक रूट पर डेली फ्रीक्‍वेंसी में 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कंपनी का ऑन-टाइम प्रदर्शन दिसंबर 2021 में 70 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 90 प्रतिशत के औसत तक आ गया है. पुराने रिफंड के दस लाख बकाया को पेड करके शून्य कर दिया गया है, नए मामले अब बहुत कम समय में ठीक हो रहे हैं.

नए ऑर्डर की तैयारी में एयर इंडिया

कैंपबेल ने कहा कि कंपनी की क्षमताओं को बढ़ाने और विकास का समर्थन करने के लिए प्रमुख कार्यों में 1200 से अधिक प्रोफेशनलों को जोड़ा गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया केंद्र सरकार से अपने अधिग्रहण की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 20 बोइंग 787 और 10 बोइंग 777X के साथ 190 बोइंग 737 मैक्स नैरो बॉडी विमानों के लिए एक ऑर्डर देने के लिए तैयारी कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

22 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

1 day ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

1 day ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

1 day ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago