✕

होम / बिजनेस / लाल बाजार में भी दौड़े चीनी कंपनियों के शेयर, आखिर इस मिठास की वजह क्या है?

लाल बाजार में भी दौड़े चीनी कंपनियों के शेयर, आखिर इस मिठास की वजह क्या है?

चीनी कंपनियों के शेयरों में आज अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली. जबकि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज उम्मीद के विपरीत गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 266.84 अंक लुढ़ककर 85,569.28 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.85 अंक गिरकर 26,185.20 पर आ गया. हालांकि, इस लाल हुए बाजार में चीनी कंपनियों के शेयरों में तेजी नजर आई. Balrampur Chini Mills के शेयर 7 प्रतिशत अधिक की बढ़त के साथ 656 रुपए पर बंद हुए. केवल बलरामपुर मिल ही नहीं दूसरी कई चीनी कंपनियों में भी तेजी का माहौल देखने को मिला. ऐसे में सवाल लाजमी है कि आखिर एकदम से शुगर स्टॉक्स में इतनी मिठाई कैसे आ गई? 

किसमें, कितना उछाल
शुगर स्टॉक्स में मिठाई की वजह जानने से पहले यह जानते हैं कि आज कौन, कितने फायदे में रहा. अवध शुगर एंड एनर्जी पांच प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 799.15 रुपए पर बंद हुए. बजाज हिंदुस्तान शुगर (Bajaj Hindusthan Sugar Ltd) के लिए आज का दिन शानदार रहा. कंपनी के शेयर 6.72% रुपए चढ़कर 42.70 रुपए पर पहुंच गए. आंध्रा शुगर (Andhra Sugars) करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 110.31, डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज (DCM Shriram Industries Ltd) 2.88% चढ़कर 203.01 और ईआईडी पैरी करीब दो प्रतिशत मजबूती के साथ 843 रुपए पर बंद हुआ. डालमिया भारत में भी शुरुआत में तेजी आई थी, लेकिन बाद में यह लाल निशान पर आ गया. 

ये है मिठाई की वजह
चलिए अब इस मिठाई की वजह जानते हैं. दरअसल, केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार 2024-25 सत्र के लिए एथनॉल की कीमत और चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य को बढ़ाने पर विचार कर रही है. उन्होंने बताया कि एथनॉल की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है. पेट्रोलियम मंत्रालय इस मामले को देख रहा है। जोशी ने कहा कि अच्छे मानसून के कारण 2024-25 सत्र में चीनी उत्पादन बेहतर लग रहा है. बता दें कि एथनॉल कीमतों में 2022-23 के बाद से बढ़ोतरी नहीं की गई है. 

तब भी आई थी तेजी
प्रल्हाद जोशी ने यह भी बताया कि सरकारी शोध संस्थान नीति आयोग से पेट्रोल के लिए एथनॉल मिश्रण लक्ष्य को मौजूदा 20% से बढ़ाकर 25% करने के लिए एक रोडमैप विकसित करने का अनुरोध किया गया है. सरकार की तरफ से मिले एथनॉल की कीमत और चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य को बढ़ाने के संकेतों के चलते ही चीनी कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है. इससे पहले जब बी हैवी मोलासेस और सी हैवी मोलासेस के डायवर्सन पर लगी रोक हटने की खबर सामने आई थी, तब भी शुगर स्टॉक ऐसे ही तेजी से भागे थे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित