✕

होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार की चाल आज कैसी भी रहे, इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत

Stock Market: बाजार की चाल आज कैसी भी रहे, इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत

शेयर बाजार की चाल कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार अच्छा रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्‍स 66.14 अंक चढ़कर 73872.29 पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का उच्च स्‍तर है. कारोबार के दौरान यह एक समय 183.98 अंकों की मजबूती हासिल कर चुका था लेकिन बाद में इसमें कुछ नरमी आई. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 27.20 अंक उछलकर 22405.60 पर बंद हुआ. दरअसल, वैश्विक और घरेलू स्तर पर मिले अच्छे संकेतों ने बाजार को मजबूती प्रदान की, जिससे निवेशक लिवाल बन बैठे.    

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में GAIL, BHEL, NTPC, KEI Industries, KNR Constructions और PNC Infratech का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है और आपके लिए दांव लगाकर मुनाफा कमाने की संभावना बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने SBI Card, Schaeffler India, Granules India, Saregama India, Aether Industries और Poly Medicure में मंदी के संकेत दिए हैं.

इन पर भी रखें नजर
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इसमें NTPC, RIL, ICICI Bank, Power Grid, Tata Motors, Tata Consumer और Adani Ports का नाम शामिल है. टाटा समूह की टाटा मोटर्स के बोर्ड ने सोमवार को कंपनी के कारोबार को दो हिस्सों में बांटने की मंजूरी दे दी. इसके तहत टाटा मोटर्स आने वाले समय में पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स बिजनेस को अलग करेगी. यह कंपनियां शेयर बाजार में अलग-अलग लिस्ट होंगी. कंपनी ने इस डीमर्जर की खबर शेयर बाजार बंद होने के बाद दी थी. इसलिए आज टाटा मोटर्स के शेयर भी फोकस में रहेंगे. वहीं, KRBL और Orient Refractories में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.