होम / बिजनेस / बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच है प्रॉफिट कमाने की आस, आज इन पर लगा सकते हैं दांव
बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच है प्रॉफिट कमाने की आस, आज इन पर लगा सकते हैं दांव
शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस दौरान कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी आ सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
जैसी की आशंका जताई जा रही थी, मंगलवार शेयर बाजार के लिए अमंगल साबित हुआ. विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार भारी दबाव में आ गया और लाल निशान पर बंद हुआ. सेंसेक्स में जहां 631 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, निफ्टी भी 187 अंक टूट गया. आज भी उतार-चढ़ाव का दौर बरकरार रह सकता है.
इनमें हैं तेजी के संकेत
आज मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इसमें Tata Motors, Lupin, Jain Irrigation, UPL और IGL शामिल हैं. Tata Motors की Jaguar Land Rover की बिक्री में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके बाद से कंपनी के शेयरों में मजबूती का रुख है. मंगलवार को यह 5.92% चढ़कर 412.50 रुपए पर बंद हुआ था. बीते पांच दिनों में इसने 5.61% रिटर्न दिया है. MACD के मुताबिक, इसमें निवेश की गुंजाइश अभी मौजूद है.
बरकरार रह सकती है तेजी
Lupin के शेयर भी मंगलवार को बढ़त के साथ 759 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों में इसमें 2.99% तेजी आई है. वहीं, Jain Irrigation Systems Limited के शेयर भी गिरावट वाले माहौल में तेजी पर बंद हुए थे और आज भी यह तेजी बरकरार रह सकती है. ये स्टॉक फिलहाल 32.65 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. UPL Ltd में जरूर कल गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन 723.95 रुपए के भाव वाला ये शेयर आज बढ़ सकता है.
इन पर भी रखें नजर
IGL यानी Indraprastha Gas Limited के शेयर बीते कारोबारी दिन 1.16% की बढ़त के साथ 427.50 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 दिनों से इसमें तेजी है और यह अपने 52-वीक के हाई लेवल (471 रुपए) की तरफ बढ़ रहा है. इसके अलावा, Tata Power, Ashoka Buildcon, Tata Steel और JSW Energy के शेयरों पर भी नजर रखें. ये शेयर खबरों में चल रहे हैं. Ashoka Buildcon को मध्य प्रदेश में एक और प्रोजेक्ट मिला है.
टैग्स