होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश से करें सप्ताह की शुरुआत, कमा सकते हैं मुनाफा!

इन शेयरों में निवेश से करें सप्ताह की शुरुआत, कमा सकते हैं मुनाफा!

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ कंपनियों के शेयरों में मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कुछ दिन मार्केट ऊपर चढ़ता है, तो फिर नीचे की तरफ दौड़ने लगता है. अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू कई कारणों से बाजार में बीते दिनों बिकवाली का दौर हावी रहा. आज यानी सोमवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Vedanta, Hindustan Zinc, Bank of India, HDFC Life Insurance और Aurobindo Pharma में तेजी के संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. चलिए इन शेयरों के पिछले रिकॉर्ड पर भी एक नजर डाल लेते हैं. 

वेदांता और हिंदुस्तान जिंक
वेदांता का शेयर शुक्रवार को 3.62% की तेजी के साथ 285 रुपए के लेवल पर बंद हुआ था. हालांकि, इससे पहले इस दिग्गज माइनिंग कंपनी के शेयरों में नरमी का रुख था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 440.75 रुपए है. हिंदुस्तान जिंक के लिए भी शुक्रवार अच्छा रहा. कंपनी का शेयर 3.89% की बढ़त के साथ 316.70 रुपए पर पहुंच गया था. इसका 52-वीक का हाई लेवल 383 रुपए है.

BOI में 5% की छलांग
बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पिछले कारोबारी दिन करीब 5% की छलांग लगाकर 74.90 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. पिछले छह महीनों में इस शेयर ने 43.49% का रिटर्न दिया है, लेकिन पिछले 5 दिनों में यह तीन फीसदी से ज्यादा लुढ़का भी है. HDFC लाइफ इंश्योरेंस का शेयर इस समय 471.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. शुक्रवार को इसमें 2.29% की तेजी आई, जबकि पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह 4.44% नीचे भी आया. Aurobindo Pharma का शेयर भी पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था. 478 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले पांच दिनों में 5.17% ऊपर चढ़ चुका है. आज इन सभी शेयरों में फिर से तेजी के संकेत मिले हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

50 minutes ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

3 hours ago

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

26 minutes ago