✕

होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर गड़ाए रखें नज़र, भाव में उछाल की बन रही है संभावना!

Stock Market: आज इन शेयरों पर गड़ाए रखें नज़र, भाव में उछाल की बन रही है संभावना!

शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता सही जाता नज़र आ रहा है. वैश्विक स्तर पर मिल रहे अच्छे संकेत और स्थानीय स्तर पर खरीदारी से बाजार में मजबूती आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार भी मंगलकारी रहा. अमेरिका में ब्याज दर घटने की उम्मीद के चलते मार्केट में उछाल नज़र आया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्स्चंग (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स  90.88 अंक चढ़कर 83,079.66 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 34.80 अंकों की उछाल हासिल करके 25,418.55 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कंपनियों में से अधिकांश फायदे में रहीं. खासकर, NTPC, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और रिलायंस में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

इनमें उछाल संभव
शेयर बाज़ार सेंटिमेंट और कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी खबरों पर रियेक्ट करता है. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने डिजिटल क्रांति के लिए आईटी कंपनी इंफोसिस से हाथ मिलाया है. इस अपडेट का असर आज भी LIC के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इसी तरह, Tata Power ने नवीनीकरण ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए 9 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है. लिहाजा, कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं. इनके अलावा, Torrent Power, Zydus Lifesciences, IHCL, Biocon और Jupiter Wagons के शेयरों में भी कारोबारी गतिविधियों के चलते एक्शन देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें - टाइटैनिक समंदर में समाया था, उसे बनाने वाली कंपनी आर्थिक संकट में डूब गई 

इन पर भी रखें नज़र 
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में आज Ola Electric, Bharti Airtel, Bajaj Auto, Bajaj Housing, MCX, Hero MotoCorp,  Adani Power और SpiceJet का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो तेजी का संकेत देता है. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. Eicher Motors, Tata Motors, Tata Steel, JSW और Coal India उन्हीं शेयरों में शामिल हैं. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

14 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

17 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

11 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित