होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट से है मुनाफे की आस? आज इन शेयरों पर दांव से भर सकती है झोली!

स्टॉक मार्केट से है मुनाफे की आस? आज इन शेयरों पर दांव से भर सकती है झोली!

शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती बढ़त के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुआ. आज भी उतार-चढ़ाव का दौर बना रह सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पैसा निकालने के चलते स्टॉक मार्केट सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि, शुरुआत में मार्केट में तेजी थी और लग रहा था कि बीते दिनों की कमी को बाजार पूरा कर लेगा, लेकिन अंत तक तेजी बरकरार नहीं रह पाई. 30 शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 168.21 अंक टूटकर 60,092.97 और NSE का निफ्टी 61.75 लुढ़ककर 17,894.85 अंक पर बंद हुआ. आज (मंगलवार) को भी बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख बने रहने की संभावना है.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इसमें IndusInd Bank, Ambuja Cements, Easy Trip Planners और Lemon Tree Hotels शामिल हैं. अब इन शेयरों के पिछले प्रदर्शन पर भी नजर डाल लेते हैं, ताकि आपको मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी हो. IndusInd Bank सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 1,237.45 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 2.36% और छह महीनों में 45.40% का रिटर्न दिया है. यह अपने 52-वीक के हाई लेवल 1,275.80 रुपए की तरफ बढ़ रहा है.

एक दिन में 8.83% का रिटर्न
अंबुजा सीमेंट के शेयरों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और यह 516 रुपए पर बंद हुआ. बीते पांच दिनों से इसमें नरमी का रुख है. हालांकि, पिछले छह महीनों में इसने 39.20% का रिटर्न दिया है. आज यानी मंगलवार को इसमें तेजी देखने को मिल सकती है. इसी तरह, लेमन ट्री होटल्स के शेयर भी कल एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 78.80 रुपए पर बंद हुए, लेकिन आज इसमें मजबूती दर्ज की जा सकती है. वहीं, इजी ट्रिप प्लानर्स के शेयरों ने कल 8.83% का शानदार रिटर्न दिया. यह फिलहाल 56.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 

ये शेयर रहेंगे खबरों में
अब बात करते हैं उन कंपनियों के शेयरों के बारे में जो आज खबरों में रह सकते हैं. Bank of India, ICICI Lombard General Insurance Company, ICICI Prudential Life Insurance Company, Delta Corp, Eris Lifesciences, Hathway Cable & Datacom, Mastek, Metro Brands, Network18 Media & Investments, TV18 Broadcast, Newgen Software Technologies, Shalby, Tata Investment Corporation, और Tata Metaliks के तिमाही नतीजे आज आ सकते हैं और इनका असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिलेगा. इसके अलावा, Siemens, NTPC, और Ashoka Buildcon के शेयरों पर भी आज नजर रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

7 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

8 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

8 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

9 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

10 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

9 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

7 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

8 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

13 hours ago