होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका, मिल रहे तेजी के संकेत
आज इन शेयरों में बन सकता है मुनाफा कमाने का मौका, मिल रहे तेजी के संकेत
स्टॉक बाजार में सोमवार को आई तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने वालों को सोमवार को कुछ राहत मिली. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. BSE सेसेंक्स जहां 319 चढ़कर 60,941.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं NSE का निफ्टी वापस 18,100 के ऊपर पहुंच गया. आज यानी मंगलवार को भी बाजार में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है. खासतौर पर कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूती नजर आ सकती है.
इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो आज Torrent Power, Bandhan Bank, GAIL और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में तेजी रह सकती है. टॉरेंट पावर का शेयर इस समय 490 रुपए के भाव पर मिल रहा है. सोमवार को इसमें करीब 7 फीसदी की शानदार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. पिछले पांच दिनों में इसने 2.53% का रिटर्न दिया है. बता दें कि टॉरेंट पावर Torrent समूह है हिस्सा है, जो रिलायंस कैपिटल खरीदने की दौड़ में शामिल है. वहीं, बंधन बैंक का शेयर भी कल अपने निवेशकों को 4.68% का रिटर्न दे गया. ये शेयर 248.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
5 दिनों में 5.36% तेजी
गेल का शेयर 102.20 रुपए पर मिल रहा है. पिछले 5 दिनों में इसमें 5.36% की तेजी आई है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 115.67 रुपए है. कोटक महिंद्रा बैंक की बात करें, तो सोमवार को इसमें 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. 1,781.75 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52-wk high 1,997.55 रुपए की तरफ बढ़ रहा है. आज भी इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, Axis Bank, Dilip Buildcon और Poonawalla Fincorp के शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें. प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक के प्रॉफिट में दिसंबर तिमाही में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. इसी तरह, Poonawalla Fincorp का तीसरी तिमाही का मुनाफा 89 फीसदी ज्यादा रहा है. जबकि दिलीप बिल्डकॉन और स्काईवे इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के जॉइंट वेंचर को मध्य प्रदेश में बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. Dilip Buildcon का शेयर इस समय 216.30, एक्सिस बैंक का शेयर 930 और Poonawalla Fincorp का 291.50 रुपए के भाव पर उपलब्ध है.
टैग्स