होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर दांव लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
आज इन शेयरों पर दांव लगाकर कमा सकते हैं मुनाफा, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से आ रही तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. कुछ कंपनियों के शेयरों में आज मुनाफा कमाने की संभावना नजर आ रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ. मंगलवार के बाद बुधवार को भी बाजार में तेजी देखी गई. इसकी एक प्रमुख वजह रही विदेशी संस्थागत निवेशकों का बाजार में पैसा लगाना. BSE सेंसेक्स 0.64 प्रतिशत चढ़कर 61,045.74 अंक और NSE निफ्टी 112.05 अंक की मजबूती के साथ 18,165.35 अंक पर बंद हुआ था. आज यानी गुरुवार को भी बाजार में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है.
इन शेयरों में हैं तेजी के संकेत
चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज HDFC, Coal India, MTNL, Dhani Services और JSW Steel में मजबूती का रुख दिखाया है. HDFC बैंक का शेयर 1,637.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बुधवार को इसमें 1.76% की तेजी दर्ज की गई थी. बीते 5 दिनों में इसने 2.81% और 6 महीने में 21.45% का रिटर्न दिया है. ये शेयर अपने 52-वीक के हाई लेवल से करीब 100 रुपए नीचे है.
एक दिन में 8.32% की छलांग
कोल इंडिया का शेयर बुधवार को करीब दो फीसदी की बढ़त के साथ 216.90 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों से इसमें तेजी बरकरार है और आज भी यही रुख बने रहने की संभावना है. इसने छह महीनों में अपने निवेशकों को 9.41% का रिटर्न दिया है. इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 263.40 रुपए है. इसी तरह, MTNL यानी Mahanagar Telephone Nigam Ltd के शेयर में भी पिछले कारोबारी दिन में बढ़त दर्ज की गई. 27.35 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने बुधवार को 8.32% की छलांग लगाई थी.
मुनाफा कमाने का मौका
Dhani Services Ltd ने भी बुधवार को 7.58% की शानदार तेजी रिकॉर्ड की. 1995 में स्थापित इस कंपनी का शेयर अपने 52-वीक हाई 160.90 रुपए से काफी नीचे 39.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. JW स्टील की बात करें, तो 767.55 रुपए के भाव पर बुधवार को बंद हुए इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 1.70% का रिटर्न दिया है. MACD ने इन सभी शेयरों में आज तेजी के संकेत दिए हैं, यानी मुनाफा कमाने का मौका अभी मौजूद है.
इन पर भी रखें नजर
आज यानी 19 जनवरी को Hindustan Unilever, Asian Paints, AU Small Finance Bank, Can Fin Homes, L&T Technology Services, Happiest Minds Technologies, Havells India, Hindustan Zinc, Anant Raj, IIFL Wealth Management, IndiaMART InterMESH, ICICI Securities, Mphasis, Polycab India, PVR, और Sterling and Wilson Renewable Energy अपनी तिमाही आय के नतीजे जारी करेंगे. जिसका असर उनके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है. लिहाजा इन कंपनियों के शेयरों पर नजर बनाए रखें.
टैग्स