✕

होम / बिजनेस / खबरों के दम पर आज फोकस में रहेंगे ये शेयर, कमाई की बन सकती है गुंजाइश 

खबरों के दम पर आज फोकस में रहेंगे ये शेयर, कमाई की बन सकती है गुंजाइश 

शेयर बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर लिवाली भी जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. विदेशी पूंजी के बढ़ते प्रवाह और कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में हुई लिवाली ने बाजार को मजबूती प्रदान की. इस दौरान, बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 97.84 अंक चढ़कर 82,988.78 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 27.25 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 25,383.75 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये स्टॉक हैं ख़बरों में  
आज कुछ शेयरों के फोकस में बने रहने की उम्मीद है. इस लिस्ट में  TVS Motor, JK Tyre, Reliance Infrastructure, Firstsource Solutions और Vedanta शामिल हैं. दरअसल, टीवीएस मोटर ने TVS Apache RR 310 लॉन्च की है. 2.75 लाख की कीमत वाली इस बाइक से कंपनी के सेल्स फिगर में उछाल की संभावना है. इसी तरह, टायर बनाने वाली कंपनी JK Tyre के अपनी सहायक कंपनी Cavendish Industries Ltd के साथ विलय को कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. वहीं, Reliance Infrastructure फंड जुटाने की कोशिशों में लगी हुई है. Firstsource Solutions ने AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है. इन सभी खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है. 

इन पर भी रखें नज़र
अब बात करते हैं उन शेयरों की, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Galaxy Surfactants,  Aarti Surfactants, Arihant Capital Markets, LT Foods, Thermax, MCX, Adani Power और SpiceJet न अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. इसी तरह, SBI Life Insurance Company, Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Hindustan Unilever (HUL) और Britannia Industries में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

18 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित