होम / बिजनेस / उतार-चढ़ाव वाले दौर में आज इन कंपनियों के शेयर करा सकते हैं कमाई!
उतार-चढ़ाव वाले दौर में आज इन कंपनियों के शेयर करा सकते हैं कमाई!
पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद शेयर बाजार के लिए यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि एक फरवरी को आम बजट भी आएगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता काफी खराब गुजरा. Hindenburg की रिपोर्ट ने न केवल अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों को नुकसान पहुंचाया, बल्कि पूरा बाजार ही इसकी चपेट में आ गया. खासकर बैंकों और LIC के शेयर भी जमकर गिरे. शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 874 अंक गिरकर 59,330 और एनएसई निफ्टी 287 अंक लुढ़ककर 17,604.35 पॉइंट्स पर आ गया था. आज यानी 30 जनवरी को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
इनमें हैं तेजी के संकेत
चलिए देखते हैं कि आज किन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Jyothy Labs, Ashok Leyland, Supreme Industries, Varun Beverages और Unichem Labs पर तेजी का रुख दर्शाया है. Jyothy का शेयर गिरावट वाले बाजार में भी तेजी के साथ बंद हुआ. फिलहाल, यह 205 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 217.90 रुपए है. Ashok Leyland के शेयरों में भी पिछले कारोबारी दिन 2.22% की बढ़त दर्ज की गई. 149.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे इस शेयर ने पिछले एक महीने में 4.32% का रिटर्न दिया है.
गिरावट के बीच 10% की छलांग
Supreme Industries Ltd के शेयर भी गिरावट वाले बाजार में चढ़े थे और 5.15% की तेजी के साथ 2,538 रुपए पर बंद हुए. बीते छह महीनों में इसने 33.81% का रिटर्न दिया है. शुक्रवार को बढ़त वाले शेयरों में Varun Beverages Ltd भी शामिल है. यह फिलहाल 1,247 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसका 52-wk high 1,432.45 रुपए है. वहीं, Unichem Laboratories Limited के शेयरों ने पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कमाल कर दिया. 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ ये 298.25 रुपए पर बंद हुए थे. इन सभी शेयरों में आज भी तेजी के आसार हैं.
आज आएंगे इनके नतीजे
इसके अलावा, Larsen & Toubro, Tech Mahindra, Bharat Petroleum Corporation, Bajaj Finserv, Bajaj Holdings & Investment, CSB Bank, Emkay Global Financial Services, Exide Industries, GAIL (India), Inox Leisure, Laurus Labs, Mazagon Dock Shipbuilders, Nippon Life India Asset Management, Punjab National Bank, REC, SRF, Trident, और Welspun India के शेयरों पर भी आज नजर रखें. इन कंपनियों की तिमाही आय के नतीजे आज घोषित हो सकते हैं.
टैग्स