होम / बिजनेस / Stock Market: खबरों वाले ये शेयर करा सकते हैं आज कमाई, बस बनाए रखें नजर 

Stock Market: खबरों वाले ये शेयर करा सकते हैं आज कमाई, बस बनाए रखें नजर 

शेयर बाजार में बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करता रहा और अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 33.57 अंक चढ़कर 69,584.60 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 19.95 अंक उछलकर 20,926.35 के लेवल पर बंद हुआ. इस दौरान, SBI, NTPC, Titan, TATA Steel और Mahindra जैसी कंपनियों के शेयर भी ग्रीन लाइन पकड़कर चलते रहे. चलिए जानते हैं कि आज यानी गुरुवार को कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.  

फोकस में रह सकते हैं ये शेयर  
सबसे पहले उन स्टॉक्स के बारे में जानते हैं जिनके किसी न किसी वजह से फोकस में रहने की संभावना है. NBCC, Uno Minda, Sandhar Technologies, Biocon और Gokul Agro Resources, इन कंपनियों को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं, जिनका असर स्टॉक मार्केट में इनके प्रदर्शन पर पड़ सकता है. जैसे कि Biocon की सहयोगी कंपनी Bicara Therapeutics Inc ने 16.5 करोड़ डॉलर की सीरीज C फाइनेंसिंग पूरी कर ली है. वहीं, Sandhar Technologies ने अपनी सहयोगी कंपनी को लोन देने के लिए एक एग्रीमेंट किया है. Uno Minda ने गुजरात में नया ऑटोमेटिव सीटिंग सिस्टम्स शुरू किया है, जिसमें ऑटो पार्ट्स बनाए जाएंगे. NBCC की बात करें, तो कंपनी को नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से 1500 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. गोकुल एग्रो रिसोर्सेज के इंडोनेशिया की कंपनी PT Riya Pasifik Nabati में 25% हिस्सेदारी खरीदने की खबर है.

MACD ने दिए हैं ये संकेत 
अब मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों पर भी एक नजर डाल लेते हैं. MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में फार्मा कंपनी Pfizer, Tata Elxsi, Equitas Small Finance Bank और Yes Bank का नाम शामिल है. Tata Elxsi की बात करें, तो बुधवार को इस शेयर में गिरावट देखने को मिली थी. ये 0.36% की नरमी के साथ 8,870 रुपए पर बंद हुआ था. लेकिन बीते पांच दिनों में इसने 5.77% का रिटर्न भी दिया है. तेजी के संकेत से मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने जिन शेयरों में आज नरमी का रुख दर्शाया है, उसमें ओबेरॉय रियलटी, सनटेक रियल्टी, प्रिज्म जॉनसन, एस्ट्रल पॉली टेक और बर्जर पेंट्स शामिल हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है, लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

15 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

15 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago