होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत

सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत

गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार खुलेगा. पिछले कारोबारी सत्र में मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के पिछले कारोबारी सत्र यानी 25 जनवरी को मार्केट में गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 773 अंक फिसल कर 60205 और निफ्टी 226 अंक गिर कर 17891 पर बंद हुआ. इस गिरावट के चलते निवेशकों के करोड़ों डूब गए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 8 तेजी के साथ बंद हुए, बाकी 22 शेयरों में गिरावट रही. इसी तरह, निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 गिरावट के साथ बंद हुए. आज (27 जनवरी) भी बाजार से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने को मिल सकती है.

इनमें हैं तेजी के संकेत
आज मूमेंटम इंडिकेटर मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने HUL, PVR, Bharti Airtel, Sharda Cropchem और TVS Motor के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के चलते PVR के शेयरों में तेजी की उम्मीद बनी हुई है. फिलहाल यह 1,665 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि PVR जल्द ही 2000 का आंकड़ा पार कर सकता है. वहीं, भारती एयरटेल के शेयर 25 जनवरी को गिरावट वाले बाजार में भी तेजी के साथ 777.15 रुपए पर बंद हुए थे.    

गिरावट में भी चढ़ें
पिछले कारोबारी सत्र में HUL यानी Hindustan Unilever Ltd के शेयर 1.13% ऊपर चढ़ गए थे. 2,630 रुपए के भाव पर मिलने वाले इस स्टॉक ने पिछले एक महीने में 1.42% का रिटर्न दिया है. Sharda Cropchem Ltd की बात करें, तो बुधवार को इसमें 4.67% की शानदार तेजी रिकॉर्ड की गई थी. ये शेयर बीते 5 दिनों में 8.75% का रिटर्न दे चुका है, जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 11.86% है. TVS मोटर्स में भी 25 जनवरी को 5.50% की तेजी आई थी और फिलहाल यह 1,038 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. 

अडानी ग्रुप पर रखें नजर 
आज अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी नजर रखें. Hindenburg Research की रिपोर्ट सामने आने के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. रिपोर्ट में अडानी की कंपनियों को 85 फीसदी से अधिक ओवरवैल्यूड बताया गया है और ग्रुप के कर्ज पर सवाल उठाए गए हैं. हालांकि, अडानी समूह ने इस रिपोर्ट को बकवास बताया है. लिहाजा, आज ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, MACD ने Tata Steel, IDFC और Orient Paper में गिरावट के संकेत दिए हैं.

आज आ सकते हैं नतीजे 
इसके अलावा, आज Bajaj Finance, Vedanta, Aarti Drugs, Aditya Birla Sun Life AMC, CMS Info Systems, Glenmark Life Sciences, Godfrey Phillips India, Sterlite Technologies, Zenotech Laboratories और AIA Engineering के तिमाही नतीजे भी आ सकते हैं. लिहाजा, इन कंपनियों के शेयरों पर भी नजर रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

2 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

4 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

3 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago