होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, मिल रहे तेजी के संकेत
आज इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका, मिल रहे तेजी के संकेत
आज यानी गुरुवार को बाजार का रुख कैसा रहेगा, इसके बारे में सटीक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. बुधवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक समय 309.7 अंक का गोता लगा लिया था, लेकिन बाद में कुछ संभला और 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 60,105.50 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह, निफ्टी भी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17,895.70 अंक पर बंद हुआ. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल नजर आने की संभावना है.
इनमें आ सकती है तेजी
बीते कारोबारी दिन एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, इंडसइंड बैंक आदि बड़े शेयर नुकसान में रहे. चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर मजबूती प्राप्त कर सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो Hindalco, Marksans Pharma, और Easy Trip Planners में तेजी देखने को मिल सकती है. Hindalco Industries Ltd का शेयर कल 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 490.80 रुपए पर बंद हुआ था. आदित्य बिडला ग्रुप की इस कंपनी का शेयर पिछले 5 दिनों में अपने निवेशकों को 5.62% का रिटर्न दे चुका है.
7 फीसदी का आया उछाल
Marksans Pharma Ltd ने बुधवार के कारोबारी दिन में करीब 7 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है. जबकि पिछले 5 दिनों में यह आंकड़ा 12.47% है. फिलहाल यह 66.30 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, Easy Trip Planners Ltd के शेयर कल जरूर गिरावट के साथ 52.55 रुपए के मूल्य पर बंद हुए, लेकिन आज इनमें तेजी का रुख रह सकता है. हालांकि, पिछले 5 दिनों में इसने 1.15% की तेजी दर्ज की है.
ये शेयर हैं खबरों में
इनके अलावा, Infosys, HCL Technologies, Anand Rathi Wealth, Den Networks, GG Engineering, GM Breweries, GTPL Hathway, और Plastiblends India के शेयरों पर भी नजर रखें, क्योंकि उनकी तिमाही आय के नतीजे आज यानी 12 जनवरी को आने वाले हैं. Infosys का शेयर इस समय 1,471.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. जबकि एचसीएल 1,058 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. आनंद राठी वेल्थ के शेयर कल मामूली गिरावट के साथ 744 रुपए पर बंद हुए थे.
टैग्स