होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कमाना चाहते हैं मुनाफा? इन शेयरों पर करें फोकस
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन कमाना चाहते हैं मुनाफा? इन शेयरों पर करें फोकस
स्टॉक मार्केट के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, सटीक तौर पर कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. दो दिनों की तेजी गुरुवार को गिरावट के साथ खत्म हो गई. वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पैसा निकालने के चलते मार्केट कमजोर हुआ है. 30 शेयरों पर आधारित BSE बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 187.31 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 60,858.43 और NSE निफ्टी 57.50 पॉइंट्स की नरमी के साथ 18,107.85 पॉइंट्स पर बंद हुआ. आज यानी शुक्रवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.
5 दिनों में 10.40% का रिटर्न
आज यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Hindustan Zinc, HDFC Bank, ONGC और Usha Martin पर तेजी का रुख दिखाया है. सबसे पहले बात करते हैं ऊषा मार्टिन की. वायर रोप की इस लीडिंग कंपनी की स्थापना 1960 में कोलकाता में हुई थी. गुरुवार को इसका शेयर 6.20% की शानदार तेजी के साथ 202.25 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में यह 10.40% और एक महीने में करीब 37 फीसदी चढ़ा है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 204.85 रुपए है.
इन शेयरों में भी आई तेजी
Oil & Natural Gas Corporation Limited यानी ONGC में भी पिछले कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली. ये शेयर करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 151.40 रुपए पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों से इसमें तेजी का रुख है. छह महीनों में अपने निवेशकों को ये शेयर 14.22% का रिटर्न दे चुका है. HDFC बैंक की बात करें, तो कल इसमें मामूली तेजी दर्ज की गई. ये शेयर फिलहाल 1,640.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.
इन पर भी आज रखें नजर
Hindustan Zinc के शेयर में गुरुवार को लगभग साढ़े चार फीसदी की मजबूती आई. 376.80 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर अपने 52-वीक के हाई लेवल 383 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसमें बाद इसमें करेक्शन की गुंजाइश बन सकती है. इसके अलावा, आज Hindustan Unilever, PVR और Can Fin Homes के शेयरों पर भी नजर रखें, इन कंपनियों ने प्रॉफिट दर्ज किया है.
आएंगे तिमाही आय के नतीजे
Reliance Industries, HDFC Life Insurance Company, JSW Steel, LTIMindtree, Union Bank of India, Bandhan Bank, RBL Bank, Aether Industries, Atul, Coforge, DCM Shriram, Heritage Foods, Indian Energy Exchange, JSW Energy, NELCO, Petronet LNG, Ramkrishna Forgings, Shakti Pumps और Tanla Platforms अपनी तिमाही आय के नतीजे आज जारी कर सकते हैं.
टैग्स