✕

होम / बिजनेस / डील्स और तगड़े नतीजों से बाजार में हलचल, आज इन शेयरों पर रखें नजर

डील्स और तगड़े नतीजों से बाजार में हलचल, आज इन शेयरों पर रखें नजर

कल NSE का निफ्टी 148 अंक यानी 0.60% बढ़कर 25,001.15 पर पहुंचा. यह तेजी लगातार दूसरे दिन देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 455.37 अंक यानी 0.56% की बढ़त के साथ 82,176.45 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 148 अंक यानी 0.60% बढ़कर 25,001.15 पर पहुंचा. यह तेजी लगातार दूसरे दिन देखने को मिली है. शुक्रवार को भी सेंसेक्स में 769.09 अंकों की और निफ्टी में 243.45 अंकों की बढ़त हुई थी. वहीं, 27 मई को शेयर बाजार में कई बड़ी डील्स और घोषणाओं के चलते हलचल देखने को मिल सकती है. तो आइए जानचे हैं आज कौन-से शेयर आपको कमाई का मौका दे सकते हैं.

तेजी के पीछे ये वजहें रहीं अहम
भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की खबर और अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ पर लगाए गए 50 फीसदी शुल्क को 9 जुलाई तक टालने का असर निवेशकों की भावनाओं पर सकारात्मक रहा. इसके अलावा, मानसून के समय से पहले आने और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश देने की घोषणा ने भी बाजार की धारणा को मजबूती दी.

सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 2.17% की तेजी देखी गई. इसके अलावा एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई. दूसरी ओर, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई. इटर्नल के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.51% की गिरावट रही.

आज इन शेयरों से हो सकती है कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IndiGo के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ₹6,831 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत 3.4% हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं, जबकि DLF मुंबई के ओशिवारा में ₹5.5-7.5 करोड़ कीमत वाला प्रीमियम प्रोजेक्ट लॉन्च करेगी. Nazara Tech ने मार्च तिमाही में ₹4 करोड़ का मुनाफा और 95% की रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई, वहीं Lumax Industries का प्रॉफिट 22.2% बढ़कर ₹44 करोड़ और रेवेन्यू 24.3% बढ़कर ₹923.4 करोड़ रहा. Lupin ने लैटिन अमेरिका में रेनिबिजुमैब दवा के लिए SteinCares से समझौता किया है. RBI ने निष्क्रिय खातों के KYC अपडेट के लिए V-CIP और बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स की सुविधा दी है. PTC India का मुनाफा 3.7 गुना बढ़कर ₹343 करोड़ हुआ, हालांकि रेवेन्यू और EBITDA में गिरावट आई. Aurobindo Pharma की रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹8,382.1 करोड़ रही, US और यूरोप से मजबूत ग्रोथ मिली. PG Electroplast के प्रमोटर ₹1,177 करोड़ की ब्लॉक डील के जरिए 5डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.).62% हिस्सेदारी बेचेंगे और Sagility India की प्रमोटर कंपनी OFS के जरिए 15.02% हिस्सेदारी बेचने जा रही है. 

इन शेयरों में दिख रही है मजबूती
कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है, जिनमें BEML, Ge Vernova T\&D, Emcure, Gillette, Linde India, Finolex Industries, GNFC और IFCI शामिल हैं. इन सभी ने अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर पार कर लिया है, जो इनके प्रदर्शन में और तेजी आने के संकेत देता है.

इन शेयरों से रहें दूर
तकनीकी संकेतक एमएसीडी (MACD) के अनुसार कुछ स्टॉक्स में मंदी की शुरुआत हो गई है. इनमें Sinpharma, Waaree Energies, Gravita India, Aegis Logistics, Caplin Point, KPR Mill और Aster DM शामिल हैं. इन शेयरों में निवेश करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में लगातार तेजी और कुछ स्टॉक्स के 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से यह संकेत मिलता है कि निवेशकों को कुछ चुनिंदा शेयरों में निवेश का मौका मिल सकता है. हालांकि, जिन शेयरों में मंदी के संकेत दिख रहे हैं, उनमें फिलहाल दूरी बनाकर रखना समझदारी होगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

14 minutes ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

5 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

5 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 hour ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

14 minutes ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

3 hours ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

6 hours ago