✕

होम / बिजनेस / Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश बना देगा आपका दिन!

Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में निवेश बना देगा आपका दिन!

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छा नहीं रहा. मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार को बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 264.27 अंकों की गिरावट के साथ 85,571.85 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसने 142.13 अंकों की बढ़त भी हासिल कर ली थी, लेकिन इसे कायम नहीं रख पाया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 37.10 अंक फिसलकर 26,178.95 पर पहुंच गया. सेंसेक्स की कई कंपनियों में शुक्रवार को नरमी का रुख रहा. चलिए जानते हैं कि नए सप्ताह के पहले दिन मार्केट में कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.

इनमें उछाल संभव
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो आज  SJVN, BPCL, Brigade Enterprises, Sundaram Finance, Amara Raja Energy & Mobility और Phillips Carbon में तेजी देखने को मिल सकती है. दूसरे शब्दों में कहें तो उन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए  मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. Kfin Technologies, Jubilant Food, Balkrishna Industries, Nuvoco Vistas Corp, BEML और M&M Financial के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. हालांकि, Kfin Technologies के शेयर शुक्रवार के गिरावट वाले बाजार में भी करीब एक प्रतिशत की उछाल के साथ 1,044.65 रुपए पर बंद हुए थे. ऐसे ही Jubilant Food शेयर भी बढ़त के साथ 690 रुपए पर बंद हुआ. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में BPCL, Bombay Burmah, Balrampur Chini, Praj Industries, Phillips Carbon, Sundaram Finance और Aditya Birla Retail का नाम शामिल है. दरअसल, इन शेयरों ने अपने 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी का संकेत देता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

7 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित