✕

होम / बिजनेस / अब UAE में कारोबार करने का सुनहरा मौका, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये

अब UAE में कारोबार करने का सुनहरा मौका, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये

सैफ जोन से जुड़े अनूप वारियर ने कहा कि हमारे करीब 60 फीसदी निवेशक भारत से हैं. महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज दे रहे हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: ताजनगरी में सोमवार को एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया  की ओर से व्यापार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शीर्ष उद्योग निकाय, शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन और यूएई सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वैश्विक रूप से व्यापार का विस्तार विषय पर व्यापारियों ने चर्चा की.

यह आयोजन आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक 5 स्टार होटल में आयोजित किया गया. व्यापार सम्मलेन का शुभारंभ सैफ ज़ोन शारजाह के सेल्स प्रबंधक अली अल मुतावा, एमएसएमई मंत्रालय के सहायक निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष शलभ शर्मा, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट्स चैंबर के अध्यक्ष पूरन डावर ने  दीप प्रज्वलन कर किया.  

शारजाह है उभरता हुआ व्यापारिक केन्द्र
कार्यक्रम के दौरान सैफ ज़ोन शारजाह के सेल्स प्रबंधक अली अल मुतावा ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में शारजाह उभरता हुआ व्यापारिक केंद्र है, जो सैफ जोन में एक व्यावसायिक इकाई स्थापित करके भारतीय कंपनियों के लिए बेहद आकर्षक हो सकता है. आगरा के व्यापारियों को भूमि, समुद्र और हवाई लाभ के साथ ही आगरा के  उद्योग को अफ्रीका और यूरोप के लिए पुन: निर्यात आधार के रूप में यूएई में शारजाह सैफ जोन का लाभ उठा सकते हैं. व्यापारियों को मुक्त व्यापार के क्षेत्र में बिना किसी सीमा शुल्क के 100% स्वामित्व के साथ फ्री ट्रैड जोन में व्यापार करने का अवसर मिल रहा है.

दो लाख देकर खोल सकेंगे अपना ऑफिस 
वही सैफ जोन से जुड़े अनूप वारियर ने कहा कि हमारे करीब 60 फीसदी निवेशक भारत से हैं. महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज दे रहे है. कोई भी कंपनी सिर्फ 2 लाख रुपये सालाना देकर सैफ जोन में अपना ऑफिस खोल सकती है, जिसमें एक साल का किराया, बिजली, पानी, सभी अनुमतियां और तीन लोगों का वीजा शामिल है. 

इस कार्यक्रम से व्यापारी होंगे जागरूक
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ हाल ही में हस्ताक्षरित सीईपीए से देश में अधिकांश भारतीय निर्यात पर आयात शुल्क कम हो जाएगा. इस कार्यक्रम के माध्यम  उद्यमी और व्यापारी के बीच जागरूकता होगी.  

यूएई में है चमड़े के जूतों की मांग-डावर 
आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट्स चैंबर के अध्यक्ष पूरन डावर ने कार्यक्रम के दौरान  कहा कि यूएई के बाजार में चमड़े के जूते की अच्छी मांग है. भारत-यूएई सीईपीए के माध्यम से भारतीय चमड़ा उद्योग को लाभ होने जा रहा है क्योंकि अब भारत को चमड़े के उत्पादों पर 5 प्रतिशत शुल्क का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इस दौरान कार्यक्रम में शहर के जूते के एक्सपोर्ट्स के साथ ही विभिन्न वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago