✕

होम / बिजनेस / खोया मुकाम वापस पाने की कोशिश, धड़ाधड़ विवाद निपटा रही SpiceJet

खोया मुकाम वापस पाने की कोशिश, धड़ाधड़ विवाद निपटा रही SpiceJet

स्पाइसजेट ने एक और विवाद का सफलतापूर्वक निपटारा कर लिया है. कंपनी ने कुछ वक्त पहले क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिये 3000 करोड़ रुपए जुटाए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लो-कॉस्ट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) अपने अच्छे दिनों को वापस लाने की कोशिश में पूरी शिद्दत से जुटी हुई है. कंपनी लगातार विवादों का शांतिपूर्ण हल निकाल रही है. अब खबर है कि उसने विमान लीज पर देने वाली दो कंपनियों - एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ 2.339 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विवाद को भी सुलझा लिया है. इससे पहले स्पाइसजेट ने अमेरिकी कंपनी  बीबीएएम के साथ भी विवाद का सौहार्दपूर्ण निपटारा किया था. 

अदालत से बाहर सैटलमेंट
स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया है कि समझौते के तहत दोनों पक्ष संबंधित मुकदमे और विवाद सभी उचित मंचों पर वापस लेंगे. स्पाइसजेट ने आयरलैंड की एयरकैसल डेजिग्नेटेड एक्टिविटी कंपनी और डबलिन की विलमिंगटन ट्रस्ट एसपी सर्विसेज लिमिटेड के साथ 2.339 करोड़ यूएस डॉलर के विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है. इसके तहत कुल 50 लाख डॉलर का भुगतान किया गया है और कुछ विमान इंजनों से संबंधित मुद्दे भी हल हो गए हैं. एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिए इस समझौते पर पहुंचे हैं और मामले को अदालत के बाहर सुलझाने का विकल्प चुना है.

16% थी बाजार हिस्सेदारी
स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह का कहना है कि हमने एयरकैसल और विलमिंगटन ट्रस्ट के साथ लंबे समय से जारी विवाद को सुलझा लिया है. इस महत्वपूर्ण समझौते के साथ स्पाइसजेट अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के साथ ही अधिक मजबूत भविष्य के लिए आधार तैयार करने में लगी है. जानकारों का मानना है कि जिस तेजी से स्पाइसजेट अपने पुराने विवाद सुलझा रही है, वो दर्शाता है कि कंपनी जल्द से जल्द आकाश में अपनी खोई जगह वापस पाना चाहती है. कोरोना  महामारी से ठीक पहले स्पाइसजेट ने मार्च 2020 में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली थी, लेकिन अब यह काफी कम हो गई है.

ELFC से भी सुलझा विवाद
इससे पहले, स्पाइसजेट ने विमान लीज पर देने वाली कंपनी बैबकॉक एंड ब्राउन एयरक्राफ्ट मैनेजमेंट (BBAM) के साथ 13.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का विवाद सुलझाने की घोषणा की थी.  इसी तरह, कंपनी ने 24 सितंबर को बताया था कि उसने इंजन लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन (ELFC) के साथ विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया है. ईएलएफसी ने पहले 16.7 मिलियन डॉलर का दावा किया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता एक अज्ञात राशि पर हुआ है, जो प्रारंभिक दावे से कम है. पिछले महीने स्पाइसजेट न सूचना दी थी कि उसने अपना गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का 145 करोड़ रुपए से अधिक का पूरा बकाया चुका दिया है. साथ ही सैलरी का भी भुगतान कर दिया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

17 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

17 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

12 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

12 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

15 hours ago