✕

होम / बिजनेस / SpiceJet के कर्मचारियों का खिला चेहरा, मिल गई सैलरी, कंपनी ने बकाया GST भी चुकाया

SpiceJet के कर्मचारियों का खिला चेहरा, मिल गई सैलरी, कंपनी ने बकाया GST भी चुकाया

स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया है कि उसने बकाया GST के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी का भी भुगतान कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकट में फंसी एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपना गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का पूरा बकाया चुका दिया है. इतना ही नहीं, कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी के भुगतान का भी दावा किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइसजेट पर 145 करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी बकाया था.

चेयरमैन ने जताई खुशी
स्पाइसजेट ने पिछले सप्ताह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिये 3000 करोड़ रुपए जुटाए थे. इस क्यूआईपी ने शीर्ष स्तरीय संस्थागत निवेशकों और कई फंड्स को आकर्षित किया था जिसमें गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर), मॉर्गन स्टेनली एशिया, टाटा म्यूचुअल फंड और डिस्कवरी ग्लोबल अपॉर्चुनिटी लिमिटेड जैसे बड़े नाम शामिल थे. स्पाइसजेट के प्रमोटर और चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि हमें सभी GST बकाया चुकाने पर गर्व है. यह वित्तीय अनुशासन और नियामक अनुपालन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

तीन महीनों का पेमेंट
इसके साथ ही कंपनी की तरफ बताया गया है कि उसने विमान कंपनी 3000 करोड़ रुपए की नई पूंजी प्राप्त होने के बाद कर्मचारियों की जुलाई और अगस्त की बकाया सैलरी के साथ-साथ जून के लंबित वेतन का भी भुगतान कर दिया है. गौरतलब है कि 24 सितंबर को स्पाइसजेट ने बताया था कि उसने इंजन लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन (ELFC) के साथ विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया है. ईएलएफसी ने पहले 16.7 मिलियन डॉलर का दावा किया था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता एक अज्ञात राशि पर हुआ है, जो प्रारंभिक दावे से कम है. 

ढीली हो रही पकड़
आकाश पर स्पाइसजेट की पकड़ ढीली हुई है. जुलाई में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी घटकर केवल 3.1% रह गई, जो जून में 3.8 प्रतिशत थी. इसी तरह, अकासा एयर की हिस्सेदारी भी  4.8% से घटकर 4.7 रह गई है. स्पाइसजेट इस समय आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. कोरोना महामारी के फैलने से ठीक पहले स्पाइसजेट ने मार्च 2020 में 16 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली थी और आज यह सिमटकर 3.1% रह गई है. कंपनी ने जुलाई 2024 में 4,05,000 घरेलू यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

5 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

7 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

8 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

4 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

2 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित