✕

होम / बिजनेस / गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों में दिखी रफ्तार, IT-ऑटो की बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर

गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों में दिखी रफ्तार, IT-ऑटो की बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 555.95 अंक की कमजोरी के साथ 81,159.68 पर बंद हुआ, जबकि NSE 166.05 अंक गिरकर 24,890.85 पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार यानी 25 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 555.95 अंक की कमजोरी के साथ 81,159.68 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 166.05 अंक गिरकर 24,890.85 पर पहुंच गया. यह कमजोरी सिर्फ लार्ज कैप शेयरों तक सीमित नहीं रही. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 368.55 अंक टूटकर 57,555.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 102.75 अंक की गिरावट के साथ 17,966.80 पर रहा.

आईटी और ऑटो सेक्टर ने बनाया दबाव

गुरुवार की गिरावट में सबसे बड़ा योगदान आईटी सेक्टर का रहा. निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.27 प्रतिशत की कमजोरी आई. इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.92 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.53 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 1.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि निफ्टी मेटल में 0.22 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस में 0.67 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

ज्यादातर शेयर लाल निशान में बंद

सेंसेक्स पैक में शामिल 30 में से 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. ट्रेंट, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक जैसे दिग्गज शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर बीईएल, भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक गिनती के उन शेयरों में रहे जो हरे निशान में बंद हुए.

बाजार में गिरावट के कारण

विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में गिरावट के कई कारण रहे हैं. भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों में भरोसे की कमी देखी जा रही है. साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली और मुनाफावसूली ने भी दबाव बढ़ाया है. ऑटो, फार्मा, आईटी और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स में भारी गिरावट ने भी बाजार की चाल को कमजोर किया. इसके अलावा भारत सरकार की आगामी उधारी योजनाओं और अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले बाजार में सतर्कता बढ़ गई है.

इन शेयरों में दिख रही मजबूती

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार की इस गिरावट के माहौल में भी कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें मजबूती देखने को मिल रही है और वे निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकते हैं. इनमें प्रमुख रूप से Adani Power और Hindustan Zinc का नाम शामिल है. इनके अलावा Hindustan Copper, Netweb Technologies, Newgen Software, eClerx Services और Adani Wilmar में भी लगातार खरीदारी देखी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि 137 से अधिक शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छू लिया है, जो यह दर्शाता है कि इनमें तेजी का ट्रेंड कायम है.

इन शेयरों में दिख रही कमजोरी

जहां कुछ स्टॉक्स में तेजी का संकेत है, वहीं कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें गिरावट की शुरुआत हो चुकी है. Tata Investment, Aditya Birla Retail, Home First Finance, Ramkrishna Forgings, Godrej Agrovet, Tanla Platforms और Whirlpool India जैसे शेयरों में मंदी के संकेत मिल रहे हैं. यह संकेत करते हैं कि इन स्टॉक्स में फिलहाल निवेश से बचना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा समय में बाजार में अस्थिरता बनी हुई है. हालांकि कुछ शेयरों में तेजी की संभावना भी नजर आ रही है. ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे सोच-समझकर और रिसर्च के आधार पर ही किसी भी स्टॉक में पैसा लगाएं. तेजी वाले शेयरों में सीमित मात्रा में निवेश कर शॉर्ट टर्म मुनाफा कमाया जा सकता है, जबकि गिरावट वाले शेयरों से फिलहाल दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

16 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

20 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

20 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

22 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago