✕

होम / बिजनेस / Solar Industries को मिला ₹1400 करोड़ का बड़ा डिफेंस ऑर्डर, जानें शेयर का मौजूदा बाजार प्रदर्शन

Solar Industries को मिला ₹1400 करोड़ का बड़ा डिफेंस ऑर्डर, जानें शेयर का मौजूदा बाजार प्रदर्शन

Solar Industries का 1400 करोड़ रुपये का नया डिफेंस ऑर्डर कंपनी के विस्तार और कमाई की संभावनाओं को और मजबूत करता है. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और बढ़ता शेयर भाव बताता है कि कंपनी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. हालांकि निवेशकों को बाजार जोखिमों को लेकर सचेत रहना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय डिफेंस सेक्टर में तेजी के बीच सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries India Ltd) को 1400 करोड़ रुपये का महत्वपूर्ण एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट मिला है. कंपनी इसे अगले 4 साल में पूरा करेगी. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में मजबूती देखने को मिली है. कंपनी ने जानकारी दी है कि यह इस सेगमेंट का सबसे लंबा एक्सपोर्ट ऑर्डर है. इस ऑर्डर के बाद कंपनी की वर्क ऑर्डर बुक में जोरदार बढ़ोतरी हुई है.

कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत

सितंबर तिमाही में सोलर इंडस्ट्रीज इंटरनेशनल लिमिटेड का प्रदर्शन शानदार रहा है. सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 21 प्रतिशत बढ़कर 960 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं नेट प्रॉफिट 20.60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 345 करोड़ रुपये रहा है. चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी को डिफेंस सेगमेंट से 900 करोड़ रुपये का रेवन्यू मिला है. कुल मिलाकर हाफ-ईयरली रेवन्यू 4237 करोड़ रुपये रहा. कंपनी को उम्मीद है कि FY25 में उसका कुल राजस्व 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

शेयर ने दिया जोरदार रिटर्न

मंगलवार को कंपनी का शेयर 13830 रुपये के आसपास ट्रेड हुआ. 2025 में शेयरों ने 39 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है. पिछले एक साल में यह बढ़ोतरी 41 प्रतिशत रही है. कंपनी का 52 वीक हाई 17805 रुपये और लो 8479.30 रुपये रहा है. मार्केट कैप फिलहाल 1.24 लाख करोड़ रुपये है. पिछले 2 साल में शेयर ने 86 प्रतिशत और 3 साल में 248 प्रतिशत की बढ़त दी है. वहीं 5 साल में स्टॉक ने 1293 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है.

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

कंपनी का लगातार मजबूत प्रदर्शन, बड़े डिफेंस ऑर्डर्स और तेजी से बढ़ती वर्क ऑर्डर बुक निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत हैं. हालांकि शेयर बाजार जोखिमों से भरा होता है. किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago