✕

होम / बिजनेस / सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बने टैक्स चोरी के खिलाफ सरकार का नया हथियार, जानिए कैसे?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बने टैक्स चोरी के खिलाफ सरकार का नया हथियार, जानिए कैसे?

सरकार की यह नई रणनीति न केवल टेक्नोलॉजी के आधुनिक उपयोग को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि टैक्स चोरी अब किसी भी डिजिटल कोने में छुपी नहीं रह पाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अब टैक्स चोरी और काले धन को छिपाना पहले जितना आसान नहीं होगा. सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ताकत को हथियार बना लिया है. खुलासा किया कि WhatsApp, Instagram और Google Maps जैसे एप्स की मदद से टैक्स चोरी के मामलों का पर्दाफाश किया जा रहा है. टेक्नोलॉजी के इस इस्तेमाल से न सिर्फ बेनामी संपत्तियों का पता चल रहा है, बल्कि क्रिप्टो और कैश जैसे काले धन के जाल को भी उजागर किया जा रहा है. यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इनकम टैक्स बिल 2025 पर चर्चा के दौरान दी है. आइए  इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Google Maps और इंस्टाग्राम से मिली अहम जानकारियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि Google Maps की मदद से उन स्थानों की पहचान हुई जहां बड़ी मात्रा में नकदी छिपाई गई थी. वहीं, Instagram अकाउंट्स के जरिए बेनामी संपत्ति के मालिकों का खुलासा हुआ. इसके अलावा, WhatsApp मैसेज के विश्लेषण से क्रिप्टो एसेट्स से जुड़े 200 करोड़ रुपये के काले धन का पता चला.

एन्क्रिप्टेड मैसेज और टेक्नोलॉजी से हो रही कार्रवाई

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि Encrypted चैट्स की जांच से 250 करोड़ रुपये का ब्लैक मनी सामने आया है. उन्होंने कहा, "टैक्स अधिकारी अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह जरूरी है कि उन्हें डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुंच दी जाए. इससे टैक्स चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगाई जा सकेगी."

नया बिल देगा जांच एजेंसियों को और ताकत

इनकम टैक्स बिल 2025 के तहत अधिकारियों को WhatsApp, Telegram, ईमेल और अन्य डिजिटल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स तक एक्सेस का अधिकार मिलेगा. वे उन बिजनेस सॉफ्टवेयर और सर्वर्स की भी जांच कर सकेंगे, जिनका उपयोग फर्जी वित्तीय लेनदेन को छिपाने के लिए किया जाता है. सीतारमण ने कहा, “सरकार टेक्नोलॉजी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. यह पहल उन लोगों के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स भरते हैं. हमारा उद्देश्य है कि कोई भी वर्चुअल एसेट्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके टैक्स चोरी न कर सके.”

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

5 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.