होम / बिजनेस / Singtel की कंपनी ने Bharti Airtel में बेची 1.59% हिस्सेदारी, जानिए कितने में हुआ सौदा

Singtel की कंपनी ने Bharti Airtel में बेची 1.59% हिस्सेदारी, जानिए कितने में हुआ सौदा

इस सौदे के बाद Bharti Airtel में Pastel की हिस्सेदारी 12.21 परसेंट से घटकर 10.62 परसेंट हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: Singtel की एक कंपनी Pastel Ltd ने Bharti Airtel में अपनी 1.59% हिस्सेदारी को बेच दिया है. ये सौदा ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए 7,261 करोड़ रुपये में हुई है. पिछले महीने भी Singtel ने घोषणा की थी कि उसके सहयोगियों ने लगभग करीब 3.33 परसेंट हिस्सेदारी Bharti Telecom Ltd को ट्रांसफर करने के लिए एक समझौता किया है.  

Pastel ने बेचा हिस्सा
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के मुताबिक, Pastel ने 9.4 करोड़ शेयरों जो कि कंपनी की 1.59 परसेंट हिस्सेदारी होती है, उसे बेच दिया है. इन शेयरों को 772.5 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव से बेचा गया है, जिसकी कुल वैल्यू 7,261.50  करोड़ रुपये होती है. आपको बता दें कि Pastel Ltd एक यूनिट है Singapore Telecommunications Ltd (Singtel) की. 

अब कितनी हो जाएगी शेयरहोल्डिंग
इस सौदे के बाद Bharti Airtel में Pastel की हिस्सेदारी 12.21 परसेंट से घटकर 10.62 परसेंट हो जाएगी. शेयरहोल्डिंग आंकड़ों से पता चलता है कि जून तिमाही के अंत में, Pastel के पास कंपनी में 13.84 परसेंट की हिस्सेदारी थी. Bharti Group के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल का परिवार और Singtel, Bharti Telecom Ltd (BTL) में को-इनवेस्टर हैं. सितंबर की शुरुआत में, Singtel संस्थाओं ने संयुक्त रूप से Bharti Airtel में लगभग 7,128 करोड़ रुपये में 1.76 परसेंट हिस्सेदारी बेची थी, जबकि इसके को प्रमोटर Bharti Telecom Ltd ने Pastel से 6,602 करोड़ रुपये में 1.63 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी. 

पिछले महीने, Singtel ने घोषणा की थी कि उसके सहयोगियों ने लगभग 2.25 बिलियन सिंगापुर डॉलर (SGD) की कुल राशि के लिए करीब 3.33 परसेंट हिस्सेदारी Bharti Telecom Ltd को ट्रांसफर करने के लिए एक समझौता किया था, जिससे Airtel में Singtel और Bharti की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी लगभग 10 परसेंट और 6 परसेंट रह गई.

यह सौदा ऐसे समय में सामने आया था जब Singtel अपने कोर बिजनेसेस पर फोकस करने के लिए अपने पोर्टफोलियों को कम करने पर ध्यान दे रहा है. भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल में साल 2000 से ही सिंगटेल सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बना हुआ है. Bharti Telecom के पास वर्तमान में देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी Bharti Airtel में 35.85 परसेंट हिस्सेदारी है. 

VIDEO: Fortune India Richest List: इन अरबपतियों के पास है जीडीपी की 26% दौलत

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

9 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

10 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

6 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

6 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

6 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.