होम / बिजनेस / सोने में बदलने वाली है चांदी, यही है निवेश का बेहतर समय!

सोने में बदलने वाली है चांदी, यही है निवेश का बेहतर समय!

बाजार में सोने के दामों में तेजी के बाद जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में दूसरे मेटल में निवेश बढ़ सकता है. अगर ऐसा हुआ तो चांदी में निवेश सोना बन सकता है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आप आने वाले दिनों मे सोने या चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, अगर हां तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके इस निवेश के लिए चांदी एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल सकता है. इजाफा भी ऐसा जिसे आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे. बाजार के जानकारों का कहना है कि चांदी के दाम आने वाले दिनों में 80 से 90 हजार रुपये तक जा सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो ये चांदी के दामों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा होगा. 

क्‍यों होने जा रहा है चांदी के दामों में इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जानकारों की इस भविष्‍यवाणी को सुनकर आपके मन में यही सवाल आ रहा है कि आखिर चांदी के दामों में इतना इजाफा क्‍यों हो रहा है. जानकारों का कहना है कि इस साल अभी तक सोने के दाम में जो बड़ा इजाफा हुआ था उसके बाद अब निवेशक दूसरे मेटल की तरह निवेश कर सकते हैं. ऐसे में अगले 9 से 10 महीने चांदी के लिए और बेहतर रहने वाले हैं. जानकारों का तो यहां तक कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी 85 हजार से  90 हजार रुपये तक जा सकती है. अगर ऐसा हुआ तो ये मौजूदा दाम से 20 प्रतिशत तक ज्‍यादा होगा. यानी अगले कुछ महीनों में आपके निवेश में 20 प्रतिशत तक का  इजाफा हो सकता है. 

और क्‍या है इसकी प्रमुख वजह 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ यही वजह नहीं है कि चांदी के दामों में इजाफा हो सकता है. दरअसल मौजूदा समय में गोल्‍ड सिल्‍वर रेशियो 80 पर है. जबकि अक्‍सर देखा जाता है कि ये रेशियो 65 पर रहता है. (गोल्‍ड सिल्‍वर रेशियाे वो होता कि आप एक औंस सोने से कितनी चांदी खरीद सकते हैं. अगर ये ज्‍यादा रहता है तो इसका मतलब है कि सोना महंगा है और अगर ये कम रहता है तो इसका मतलब है कि चांदी महंगी होने वाली है). सोने चांदी के बाजार पर नजर रखने वाले एक एक्‍सपर्ट कहते हैं कि आने वाले दिनों में चांदी अच्‍छा परफॉर्म कर सकती है. मौजूदा समय में सिल्‍वर 72 हजार के पार चली गई है और अब ये 85-86 हजार के पार तक जा सकती है. 

भारत चांदी को इंपोर्ट करता है 
भारत बड़े पैमाने पर चांदी को इंपोर्ट करता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो हमारी जितनी जरूरत है हम उसका 90 प्रतिशत तक इंपोर्ट करते हैं. 2022 में हमने 9500 टन चांदी का इंपोर्ट किया है. इसके बाजार पर नजर रखने वाले कहते हैं कि मौजूदा समय में इसकी मांग कम बनी हुई है ऐसे में इसके दाम में इजाफा हो सकता है. 

(ये जानकारी कुछ जानकारों के अनुभव के आधार दी गई है. निवेश से पहले अपने एडवाईजर से अवश्‍य जानकारी लें)

 

Best वर्कप्‍लेस में कौनसी Indian कंपनी बनी नंबर 1 ?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

14 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

14 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

14 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

16 hours ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

10 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

9 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

9 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

14 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

12 hours ago