✕

होम / बिजनेस / आज बाजार में दबाव के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; इन शेयरों पर रखें नजर

आज बाजार में दबाव के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; इन शेयरों पर रखें नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 362.57 अंक चढ़कर 76,515.43 और निफ्टी 24.25 अंक बढ़कर 23,897.70 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को तेजी के साथ सप्ताह का अंत किया था, लेकिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत से पहले बाजार पर दबाव के संकेत मिल रहे हैं. शुक्रवार को सेंसेक्स 362.57 अंक चढ़कर 76,515.43 और निफ्टी 24.25 अंक बढ़कर 23,897.70 पर बंद हुआ था. टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. हालांकि, सोमवार सुबह GIFT Nifty करीब 71 अंक फिसलकर 23,978 के आसपास कारोबार करता दिखा. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिका-ईरान तनाव और अमेरिकी बाजारों में कमजोरी से निवेशकों की चिंता बढ़ी है. इस बीच Tata Motors, RVNL, Lupin, JSW Steel, Gland Pharma और Swiggy समेत कई शेयर आज कारोबारी अपडेट के चलते फोकस में रह सकते हैं.

शुक्रवार को कैसा रहा बाजार

शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 362.57 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 76,515.43 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 24.25 अंक यानी 0.10 फीसदी चढ़कर 23,897.70 के स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही. टाटा स्टील 2.91 फीसदी चढ़कर सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा. रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.61 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 1.47 फीसदी, ट्रेंट में 1.34 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 1.33 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.30 फीसदी की तेजी रही. दूसरी ओर भारती एयरटेल और एचसीएल टेक 1.24 फीसदी, जबकि इटरनल 1.09 फीसदी नीचे बंद हुआ.

आज कमजोर शुरुआत के संकेत

सोमवार को भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत हैं. GIFT Nifty करीब 71 अंक की गिरावट के साथ 23,978 के आसपास कारोबार करता दिखा. हालांकि, एशिया के प्रमुख बाजारों में मजबूती रही. जापान का Nikkei 225 करीब 2.23 फीसदी और दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 3.04 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था. इसके विपरीत अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए. Dow Jones 0.51 फीसदी, S&P 500 0.38 फीसदी और Nasdaq Composite 0.29 फीसदी गिरा.

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बनी चिंता

बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता इस समय कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में टैंकरों से जुड़ी घटनाओं के बीच ब्रेंट क्रूड
करीब 96.73 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है, ऐसे में तेल की कीमतों में लगातार तेजी से महंगाई, आयात बिल और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ सकता है.

इन शेयरों पर रहेगी नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, Tata Motors की सब्सिडियरी TML CV Holdings ने Iveco Group के अधिग्रहण के लिए 14.1 यूरो प्रति शेयर के नकद ऑफर की घोषणा की है. RVNL को SJVN Thermal से करीब 903 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. JSW Steel का अगस्त में कंसोलिडेटेड क्रूड स्टील उत्पादन सालाना आधार पर 3 फीसदी बढ़कर 24.65 लाख टन रहा. Lupin को अमेरिका में Modafinil Tablets की मंजूरी मिली है. Gland Pharma के प्रमोटर Fosun Pharma ने कंपनी में 4.5 फीसदी हिस्सेदारी करीब 2,121.5 करोड़ रुपये में बेची है. वहीं, Swiggy में BNP Paribas और Goldman Sachs ने मिलकर करीब 1,041 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. इसके अलावा Lemon Tree Hotels, Mazagon Dock Shipbuilders, Larsen & Toubro, TVS Holdings, Cohance Lifesciences, CARE Ratings और Tata Technologies से जुड़े अपडेट भी आज संबंधित शेयरों में हलचल बढ़ा सकते हैं.

बाजार की दिशा के लिए इन संकेतों पर नजर

कुल मिलाकर, शुक्रवार की मजबूत क्लोजिंग के बाद सोमवार को बाजार के सामने कई चुनौतियां हैं. एशियाई बाजारों की तेजी से कुछ सपोर्ट मिल सकता है, लेकिन GIFT Nifty में कमजोरी, अमेरिकी बाजारों की गिरावट और करीब 97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा Brent Crude बाजार की धारणा पर दबाव डाल सकता है. निवेशकों की नजर आज वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिका-ईरान तनाव और कंपनियों से जुड़े कारोबारी अपडेट पर रहेगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

8 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

11 hours ago

हरियाणा में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, स्टीमहाउस इंडिया ने सरकार के साथ किया समझौता

इस समझौते के तहत राज्य के औद्योगिक क्लस्टर में सामुदायिक बॉयलर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर विचार किया जाएगा.

13 hours ago

IDBI को खरीदने के लिए IDBI की पूंजी का इस्तेमाल करेगी फेयरफैक्स?

फेयरफैक्स, IDBI बैंक का नियंत्रण हासिल करने के लिए 52,878 करोड़ रुपये का भुगतान कर रहा है. लेकिन इसके चेयरमैन प्रेम वत्सा ने निवेशकों से कहा है कि IDBI खुद फेयरफैक्स के बीमा और वित्तीय सेवा कारोबार को खरीदने के लिए नकद भुगतान करेगा. फेयरफैक्स ने इस रकम को उन स्रोतों में भी शामिल किया है, जिनसे वह अधिग्रहण के लिए भुगतान करेगी.

13 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

8 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

9 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

11 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

13 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

14 hours ago