होम / बिजनेस / तैयार रखें पैसा, खुलने वाला है Signature Global India का आईपीओ  

तैयार रखें पैसा, खुलने वाला है Signature Global India का आईपीओ  

अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट की जानी पहचानी कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया का आईपीओ 20 सितंबर को ओपन होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया (Signature Global India IPO) का आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफर) आने वाला है. कंपनी 20 सितंबर को आईपीओ पेश करेगी. इसके जरिए कंपनी की योजना 730 करोड़ रुपए जुटाने की रहेगी. आईपीओ के लिए प्रति शेयर 366-385 रुपए का इश्यू प्राइज तय किया गया है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इस ऑफर के लिए ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और कोटक महिंद्रा कैपिटल बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं.

क्या है लॉट साइज? 
सिग्नेचर ग्लोबल का आईपीओ 20 सितंबर को खुलेगा और 22 सितंबर को बंद होगा. इस IPO का लॉट साइज 38 इक्विटी शेयर है. खुदरा शेयरधारकों के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,630 रुपए रहेगी. कंपनी द्वारा 27 सितंबर को आईपीओ शेयर अलॉट किए जाएंगे. वहीं, सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर 4 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है. कंपनी की योजना आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल 432 करोड़ रुपए के कर्ज चुकाने में करने की है. बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी भूमि अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के माध्यम से इन-ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए करेगी. 

कितने शेयर होंगे जारी?
सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) के आईपीओ में 603 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी होंगे और इन्वेस्टर कंपनी, इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) की ओर से 127 करोड़ रुपए का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा. सिग्नेचर ग्लोबल दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) में अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट की जानी-मानी कंपनी है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 19% के आसपास है. कंपनी ने 2014 में अपनी सहायक कंपनी, सिग्नेचर बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से हरियाणा के गुरुग्राम में 6.13 एकड़ भूमि पर Solera प्रोजेक्ट की लॉन्च के साथ ऑपरेशन शुरू किया था. गौरतलब है कि कंपनी ने 1000 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास पिछले साल जुलाई में दस्तावेज जमा कराए थे. कंपनी को पिछले साल नवंबर में ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन अब उसने IPO का आकार कम कर दिया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

21 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

22 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

1 day ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली HC के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में चेतन शर्मा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई है.

22 minutes ago

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

21 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

22 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

1 day ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

22 hours ago