होम / बिजनेस / Sify Technologies ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कैसी है कंपनी की आर्थिक सेहत

Sify Technologies ने जारी किए तिमाही नतीजे, जानें कैसी है कंपनी की आर्थिक सेहत

फॉर्च्यून इंडिया 500 कंपनी, Sify टेक्नोलॉजीज भारत की सबसे व्यापक आईसीटी सेवा और समाधान प्रदाता कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफॉर्मेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Sify Technologies Limited ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी के लिए दूसरी तिमाही मिलीजुली रही है. एक तरफ, जहां उसका रिवेन्यु बढ़ा है. वहीं, मुनाफे में कमी देखे को मिली है. फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी के रिवेन्यु 8791 मिलियन रुपए रहा है. जो पिछले साल की समान तिमाही से 11% ज्यादा है. वहीं, कंपनी का EBITDA INR 1,519 मिलियन रहा. पिछले साल की दूसरी तिमाही के मुकाबले ये 1% ज्यादा है. 

इतना रहा कंपनी का प्रॉफिट 
मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी को जरूर कुछ नुकसान उठाना पड़ा है. दूसरी तिमाही में Sify का टैक्स के बाद का प्रॉफिट यानी PAT 15 मिलियन रुपए रहा, जो पिछले वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में 87 प्रतिशत कम है. इसी तरह, टैक्स से पहले का प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 76% कम है. फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में कंपनी का टैक्स से पहले का प्रॉफिट 52 मिलियन रुपए है. जबकि कैपेक्स INR 1,797 मिलियन रहा. 

कंपनी के लिए संभावनाएं
Sify के चेयरमैन Raju Vegesna ने कंपनी की ग्रोथ की संभावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की डेटा नीति कानून में अपनाए जाने के अंतिम चरण में प्रवेश कर रही है. यह डेटा पारिस्थितिकी तंत्र को आकार और स्पष्टता देगा और डेटा सुरक्षा के विनियमन को औपचारिक रूप देगा, जिससे भारत के डेटा सेंटर लैंडस्केप में निवेश में तेजी आएगी. साथ ही इससे इंटरनेशनल कनेक्टिविटी प्लेयर्स द्वारा भारत को एशिया और मध्य पूर्व के बीच एक अधिक व्यवहार्य इंटरकनेक्ट बिंदु के रूप में देखा जाएगा. डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की तलाश करने वाले उद्यम और सामाजिक कल्याण प्रणालियों को स्वचालित करने की इच्छा रखने वाली सरकारी संस्थाएं Sify के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन टूल्स और सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य होंगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

8 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

5 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

4 hours ago