✕

होम / बिजनेस / पहले दिन उम्मीद से मिला बहुत कम, क्या Hyundai IPO पर दांव लगाना है सही?

पहले दिन उम्मीद से मिला बहुत कम, क्या Hyundai IPO पर दांव लगाना है सही?

हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को लेकर जैसी बेकरारी नज़र आ रही थी, वो कल दिखाई नहीं दी. आईपीओ पहले दिन केवल 18% ही सब्सक्राइब हो पाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े आईपीओ को निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा है. हुंडई मोटर इंडिया कल यानी मंगलवार को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO लॉन्च किया था. निवेशक लंबे समय से इस आईपीओ का इंतजार कर रहे थे, लिहाजा उम्मीद थी कि आईपीओ के लिए उम्मीद से ज्यादा बोलियां मिलेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले दिन आईपीओ केवल 18% ही सब्सक्राइब हो पाया. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि क्या IPO पर दांव लगाया जाना चाहिए?

कल है आखिरी दिन
Hyundai IPO में 17 अक्तूबर तक दांव लगाया जा सकता है. यानी निवेशकों के पास आज और कल का ही दिन बचा है. इस आईपीओ में हुंडई इंडिया की पैरेंट कंपनी हुंडई मोटर ग्लोबल ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत अपने 14.2 करोड़ शेयर बेच रही है. ऐसे में आईपीओ से होने वाली कमाई सीधे हुंडई इंडिया के पास नहीं आएगी. हालांकि, मैनेजमेंट का कहना है कि इस रकम का इस्तेमाल अनुसंधान एवं विकास और नए इनोवेटिव उत्पादों के लिए किया जाएगा. 

भारत में मजबूत ब्रैंड 
कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 1865-1960 रुपए प्रति शेयर का प्राइज बैंड तय किया है. आपको कम से कम 7 शेयरों वाले एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी. आईपीओ को पहले दिन मिले ठंडे रिस्पांस से पता चलता है कि निवेशक इस पर दांव लगाने को लेकर कन्फ्यूज हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह सौदा सही रहेगा या नहीं? हालांकि, अधिकांश एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें लंबी अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है. उनके मुताबिक, हुंडई भारत में एक मजबूत ब्रैंड बन चुकी है. कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी स्ट्रांग है. 

ऐसी है आर्थिक स्थिति 
एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने हुंडई के आईपीओ पर दांव लगाने की सलाह दी है. कंपनी की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए हुंडई इंडिया ने 17,344 करोड़ रुपए का रिवेन्यु दर्ज किया. जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16,624 करोड़ था. कुल रिवेन्यु में घरेलू बाजार से 76% का योगदान था. इस दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 1,489.65 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,329.19 करोड़ रहा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

10 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

14 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

16 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

16 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

11 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.