होम / बिजनेस / रॉकेट बना 'विंड मैन' की कंपनी Suzlon Energy का शेयर, खरीदें या बेचकर मुनाफा कमाएं? 

रॉकेट बना 'विंड मैन' की कंपनी Suzlon Energy का शेयर, खरीदें या बेचकर मुनाफा कमाएं? 

पिछले कुछ वक्त से सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. आज यानी शुक्रवार को भी इसमें बढ़त है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में इस समय एक एनर्जी कंपनी के शेयर ने धूम मचाई हुई है. भारत के 'विंड मैन' कहे जाने वाले कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy Ltd का शेयर लगातार ऊपर की तरफ दौड़ रहा है. हालांकि, अफसोस की बात ये है कि तांती इस नजारे को देखने के लिए मौजूद नहीं हैं. पिछले साल अक्टूबर में हार्ड अटैक के चलते उनका निधन हो गया था. तांती ने अपनी कपड़ा कंपनी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए 1995 में पवन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखा और सुजलॉन एनर्जी की स्थापना की. तांती ने रिन्यूएबल एनर्जी की कल्पना ऐसे समय में की थी, जब इस सेक्टर में इंटरनेशनल प्लेयर्स का दबदबा था.

आज भी आई तेजी
आज सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy Ltd) का शेयर लगभग छह साल के उच्चतम स्तर पर है. 28 जुलाई, 2017 को इस कंपनी का स्टॉक 17.63 रुपए पर बंद हुआ था. इसके बाद लंबे समय तक इस लेवल के नीचे ही ट्रेड करता रहा, लेकिन अब यह इससे ऊपर निकल गया है. 4 जुलाई को इसने 18.45 रुपए का नया रिकॉर्ड बनाया था. गुरुवार को इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली थी, जिसकी वजह से यह 18 रुपए के लेवल से फिसल गया था. अब एक बार फिर से इसमें तेजी का माहौल है. खबर लिखे जाने तक Suzlon का शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 17.95 रुपए पर पहुंच गया था.

इतना चढ़ने की उम्मीद
एक रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के हवाले से बताया है कि Suzlon के स्टॉक ने 13.30 रुपए के स्तर से अच्छी वृद्धि देखी है और हाल ही में 18.45 रुपए का रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि, मुनाफावसूली के चलते थोड़ा नीचे फिसल गया था, लेकिन इसके 18.70 रुपए के शुरुआती लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है. यह 20.20 रुपए के लेवल तक पहुंच सकता है. वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सुजलॉन एनर्जी को Buy रेटिंग दी है. फर्म ने  इसके लिए 22 रुपए का टारगेट प्राइज निर्धारित किया है. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, सुजलॉन की भारत के घरेलू बाजार में 33% की हिस्सेदारी है. ग्लोबल लेवल पर इसकी परिचालन पवन ऊर्जा क्षमता 20GW है और यह अपने प्रतिस्पर्धियों से काफी आगे है. कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक भी दमदार है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं.

कुछ आशंकाएं भी हैं 
सुजलॉन का शेयर पिछले एक महीने में 24.22%, छह महीने में 75.98% और एक साल में 196.20% चढ़ा है. यानी एक साल पहले यदि किसी ने इस स्टॉक में निवेश किया होगा, तो करीब 200 गुना का प्रॉफिट हुआ होगा. हालांकि, इस शेयर को लेकर कुछ शंकाएं भी हैं. कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 15.8 रुपए के समर्थन के नीचे बंद होने पर निकट अवधि में यह 13.2 रुपए तक लुढ़क सकता है. टेक्निकल  चार्ट पर स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 73.1 है, जो दर्शाता है कि ये शेयर ओवरबॉट जोन में कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का बीटा 1.6 है, जो एक वर्ष में बहुत अधिक अस्थिरता का संकेत देता है. बता दें कि शेयरों में बीटा का मतलब, स्टॉक में अपेक्षित परिवर्तनों को मापना है. यदि बीटा गुणांक 1 से अधिक है, तो स्टॉक बाजार की तुलना में अधिक अस्थिर है. यदि बीटा 1 से कम है, तो इसका अर्थ है कि बाजार की तुलना में शेयर में कम अस्थिर है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago