✕

होम / बिजनेस / इंडिगो इस तारीख से शुरू करने जा रही है ये नई प्रीमियम सर्विस, ये है कंपनी का इरादा

इंडिगो इस तारीख से शुरू करने जा रही है ये नई प्रीमियम सर्विस, ये है कंपनी का इरादा

वहीं गुरुवार को कंपनी के शेयर पर अगर नजर डालें तो उसका दाम 4403 रुपये रहा. कंपनी के शेयर में 1.08 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. शेयर 4388 रुपये पर खुला था जबकि 4403 रुपये पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडिगो ने ऐलान किया है कि वो जल्‍द ही देश के व्‍यस्‍त और बिजनेस रूट पर बिजनेस क्‍लास की सेवा शुरू करने जा रही है. कंपनी ने कहा है कि वो इस साल के आखिरी तक इस सेवा की शुरूआत कर सकती है. 18 मई को इंटरग्‍लोब एविएशन के नतीजे आए हैं जिसमें कंपनी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 

अगस्‍त में कंपनी करेगी ये घोषणा 
कंपनी की ओर से कहा गया है कि वो अगस्‍त में इस सेवा के बारे में विस्‍तार से सभी जानकारियों को मुहैया कराएगी. कंपनी के सीईओ पीटर एलबर्स ने इस मौके पर कहा कि हम इस सेवा की शुरूआत की घोषणा करते हुए बेहद उत्‍साहित हैं और हमारा लक्ष्य लोगों और आकांक्षाओं को जोड़कर देश को और पंख देना है. 

ये भी पढ़ें: रियल स्‍टेट में लौटी बहार, तेजी से कम हो रही है बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या

18 मई को जारी हो चुके हैं कंपनी के नतीजे 
इससे पहले कंपनी ने 18 मई को अपने नतीजे जारी किए हैं जिसमें कंपनी को 1894.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. इन नतीजों के साथ कंपनी के मुनाफे का ये छठा क्‍वॉर्टर है. कंपनी को इससे पहले पिछले साल  919 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. मौजूदा मुनाफा उसके पिछले मुनाफे से 100 फीसदी ज्‍यादा है. एक साल पहले कंपनी ने 1890 करोड़ रुपये का नुकसादन दर्ज किया था. वहीं कंपनी की आय में भी 26 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है और ये आंकड़ा 17825 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. 

कंपनी के शेयर की क्‍या रही स्थिति 
वहीं गुरुवार को कंपनी के शेयर पर अगर नजर डालें तो उसका दाम 4403 रुपये रहा. कंपनी के शेयर में 1.08 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला. कंपनी का शेयर 4388 रुपये पर खुला था जबकि 4403 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 4438.90 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्तों का लो 2258 रुपये रहा है. कंपनी के मार्केट कैप पर नजर डालें तो वो 1.70 लाख करोड़ रुपये है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.