होम / बिजनेस / Mahindra ने नई EV Steering Wheel के डिजाइन कराया पेटेंट, ड्राइविंग होगी बेहतरीन

Mahindra ने नई EV Steering Wheel के डिजाइन कराया पेटेंट, ड्राइविंग होगी बेहतरीन

महिंद्रा (Mahindra) अपनी नई ईवी स्टीयरिंग व्हील (EV Steering Wheel) को अपकमिंग नेक्स्ट जेनरेशन XUV.e  और BE रेंज की इलेक्ट्रिक कारों के डिजाइन के लिए इस्तेमाल कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिंद्रा (Mahindra) इन दिनों अपनी नेक्स्ट जेनरेशन की ईवी पर काम कर रही है. कंपनी इसे INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाएगी. कॉन्सेप्ट और देखे गए टेस्ट मॉडल्स में कुछ बड़े डिजाइन अपडेट पाए गए हैं. अब, एक लेटेस्ट डिजाइन पेटेंट से पता चलता है कि महिंद्रा की आने वाली ईवी में एक यूनिक स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील भी होगा. इससे ग्राहकों को ड्राइविंग का एक नया और अलग अनुभव मिलेगा. 

नई टाटा कारों से मिलता है डिजाइन
नेक्सन और नेक्सन EV के साथ देखे गए स्टीयरिंग व्हील में एक इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो है और महिंद्रा EV स्टीयरिंग व्हील में भी एक फ्लैट सेंट्रल सेक्शन है, इसलिए इसमें भी एक इल्यूमिनेटेड लोगो मिलने की संभवना है. हालांकि, इसके बारे में कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं मिली है. महिंद्रा इसके सेंटर में एक छोटा सा डिस्प्ले लगाकर एक अलग लुक अपना सकती है. इससे ड्राइवर के लिए महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंच आसान हो सकती है. स्टीयरिंग व्हील के दोनों ओर कंट्रोल लगाए गए हैं. इनमें हैप्टिक फीडबैक के साथ टच-सेंसिटिव बटन भी हो सकते हैं. 

स्टीयरिंग व्हील में स्पोर्टी एस्थेटिक्स 
महिंद्रा XUV EV स्टीयरिंग व्हील में स्पोर्टी एस्थेटिक्स है. यह कुछ हद तक हाई परफॉरमेंस स्पोर्ट्स कारों और अन्य लग्जरी वाहनों में देखे जाने वाले स्टीयरिंग व्हील जैसा है. गोल ऑक्टेगनल शेप में ऊपर और नीचे के हिस्से चपटे हैं, जो ड्राइवर के लिए लेगरूम को बेहतर बनाता है. यह भारी ट्रैफिक के बीच ड्राइविंग में ज्यादा फायदेमंद होगा. स्टीयरिंग व्हील का यूनिक शेप इंस्ट्रूमेंट कंसोल तक बेहतर व्यूइंग एंगल भी दे सकता है. 

मिल सकती है नई एयरबैग टेक्नोलॉजी
महिंद्रा XUV EV स्टीयरिंग व्हील में एडवांस एयरबैग सिस्टम का उपयोग किया जा सकता है, जो ज्यादा तेजी और प्रभावी ढंग से काम कर सकता है. महिंद्रा अपनी नई ईवी स्टीयरिंग व्हील को अपकमिंग नेक्स्ट जेनरेशन XUV.e और BE रेंज की इलेक्ट्रिक कारों के डिजाइन के लिए इस्तेमाल कर सकती है. डिजाइन पेटेंट से प्रोडक्शन की ओर जाने पर यह महिंद्रा के ग्राहकों के लिए ड्राइविंग का अनुभव बदलकर रख देगा. 

इसे भी पढ़ें-रूस से सस्ता तेल लेने के लिए सरकार ने निकाला नया रास्ता, क्या होगी अरबों की बचत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

5 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago