✕

होम / B टाउन / अब Bigg Boss OTT के होस्ट नहीं रहेंगे सलमान, ये फेमस एक्टर आएगा नजर, इतनी मांगी फीस!

अब Bigg Boss OTT के होस्ट नहीं रहेंगे सलमान, ये फेमस एक्टर आएगा नजर, इतनी मांगी फीस!

फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में इस फेमस एक्टर की एंट्री हो गई है. अब सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फेमस और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss OTT के तीसरे सीजन का एलान हो चुका है. फैंस को इस शो के लिए बस थोड़ा सा इंतजार करना होगा. बिग बॉस के एक दो सीजन्स को छोड़कर बाकी सभी सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था. इस बार का सीजन भी कोई और होस्ट कर सकता है. नए होस्ट का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 3 को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे.

6 गुना ज्यादा फीस लेते हैं सलमान

Bigg Boss OTT सीजन 3 के अनाउंसमेंट के बाद होस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर सुगबुगाहट जारी है. लोगों को लग रहा है कि इस बार का शो सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे. इसके साथ ही अनिल कपूर की फीस की रिपोर्ट्स भी आने लगी हैं. चर्चा है कि अनिल कपूर सीजन होस्ट करने की जो फीस ले रहे हैं सलमान खान उसकी छह गुना ज्यादा फीस लेते थे.

अनिल कपूर लेंगे इतनी फीस ?

अब बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए मेकर्स ने माहौल बनाना शुरू कर दिया है. पहले सीजन के होस्ट करण जौहर थे, दूसरे के सलमान खान अब तीसरे सीजन में अनिल कपूर के होस्ट बनने की खबरें आ रही हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई अनाउंसमेंट नहीं है लेकिन टीजर में 'झकास' शब्द आने के बाद से लोगों को लग रहा है कि अनिल कपूर होस्ट होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान हर एपिसोड के लिए 12 करोड़ चार्ज करते थे वहीं अनिल कपूर एक एपिसोड के 2 करोड़ रुपये लेंगे. 

कंटेस्टेंट के लिए इन नामों की चर्चा

इस बार शो में कौन हिस्सा लेगा इसको लेकर भी अब तक कई नाम आ चुके हैं. इनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है से निकाले गए शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे, आर्यांशी शर्मा, संकेत उपाध्याय, दीपक चौरसिया, शीजान खानरोहित खत्री और अरहान बहल सहित और भी कई नामों के चर्चे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago