✕

होम / बिजनेस / रियल स्‍टेट में लौटी बहार, तेजी से कम हो रही है बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या

रियल स्‍टेट में लौटी बहार, तेजी से कम हो रही है बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या

देश में रियल स्‍टेट सेक्‍टर में प्रोजेक्‍ट बनाने वाले बिल्‍डरों की समस्‍या ये थी कि उनके पुराने प्रोजेक्‍ट की सेल नहीं हो रही थी. ऐसे में ये रिपोर्ट उन्‍हें बड़ी राहत देने वाली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियल स्‍टेट सेक्‍टर में नए मकानों के ना बिकने की सबसे बड़ी वजह ये थी कि पुराने बने फ्लैटों की बिक्री नहीं हो रही थी. लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. गुरुवार को एनॉराक की ओर से जारी की गई रिपोर्ट बता रही है कि अब बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या में तेजी से कम हो रही है. दिल्‍ली एनसीआर में बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या में 57 प्रतिशत की कमी हुई है. 2024 की पहली तिमाही के अनुसार बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या 86420 तक जा पहुंची है. 

इतने प्रतिशत की हुई है गिरावट
एनॉराक की रिपोर्ट बता रही है कि बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्‍नई में बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं एमएमआर (मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन) में बिना बिके फ्लैटों की संख्‍या में 8 प्रतिशत तक की गिरावट आई है. वहीं कोलकाता में पिछले पांच सालों में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है. रिपोर्ट बता रही है कि घरों की बिक्री बढ़ाने में कुछ कारणों ने अहम भूमिका निभाई है. इनमें जीएसटी, वैकल्पिक पेमेंट साधन (एआईएफ) और एसडब्‍ल्‍यूएआईएमएच जैसे कारण शामिल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: अब डिस्‍चार्ज मिलते ही हो जाएगा क्‍लेम सेटलमेंट, नहीं करना होगा लंबा इंतजार

नए घरों की बिक्री में भी हुआ है इजाफा
एनारॉक की रिपोर्ट बता रही है जहां पुराने घरों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है वहीं दूसरी ओर नए घरों की बिक्री में भी जबरदस्‍त इजाफा हुआ है. आंकड़े बता रहे हैं 2018 से लेकर 2024 तक पहली तिमाही में 1.81 लाख मकानों की बिक्री हुई है. वहीं दक्षिण में 6.07 लाख घरों की और पश्चिम में 8.42 लाख घरों की बिक्री हुई है. दक्षिण में भी पुराने घरों की सेल में कमी आई है जिससे हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में नई लॉन्चिंग हुई है. इसी तरह से बेंगलुरु में पुराने घरों की बिक्री में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है. 

गोदरेज ने नए मकान बेचकर बनाया रिकॉर्ड 
वहीं गुरुवार को नए मकानों की बिक्री की खबर नोएडा से निकलकर आई. जहां गोदरेज ने अपने प्रोजेक्‍ट गोदरेज जार्डिनिया नाम के इस प्रोजेक्‍ट में कंपनी ने अपने 600 फ्लैट बेच डाले. इन फ्लैटों की कीमत 2000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा बताई जा रही है. गोदरेज का ये प्रोजेक्‍ट सेक्‍टर 146 में है. कंपनी ने कहा है कि सेल के मामले में ये उसका नोएडा में अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन है. ये उसका अभी तक का सबसे सफल प्रदर्शन है. गौरतलब बात है कि कंपनी ने हाल ही में गुरुग्राम में भी अपने एक प्रोजेक्‍ट कई फ्लैट बेचकर फायदा कमाया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

13 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

14 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

14 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

9 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.