होम / बिजनेस / कितने अमीर हैं शिवराज सिंह चौहान के भावी समधी अनुपम बंसल, कैसे करीब आए परिवार?
कितने अमीर हैं शिवराज सिंह चौहान के भावी समधी अनुपम बंसल, कैसे करीब आए परिवार?
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की शादी राजस्थान के बिज़नेस घराने की लड़की से होने जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बड़े बेटे की शादी होने वाली है. कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत बंसल के रिश्ते की जानकारी खुद शिवराज सिंह ने दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके बेटे कार्तिकेय और अनुपम बंसल की बेटी अमानत जीवन साथी बनने वाले हैं.
पहले से है जान-पहचान
अमानत बंसल का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि अमानत और कार्तिकेय एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी. लिहाजा यह लव-कम-अरेंज मैरिज है. शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है. 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी.
क्या करते हैं कार्तिकेय?
कार्तिकेय सिंह चौहान कारोबार के साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं. उन्हें कई बार अपने पिता के साथ सियासी मंच साझा करते हुए देखा गया है. कार्तिकेय ने फूल की दुकान से कारोबारी दुनिया में कदम रखा. फिलहाल वह कई अलग-अलग तरह के व्यवासाय करते हैं. विदिशा की सुंदर डेयरी, कृषि फॉर्म का संचालन उन्हीं के पास है. कुछ वक्त पहले डेयरी के दूध को सुधामृत नाम से बाजार में लॉन्च किया गया था. शिवराज के बड़े बेटे ने भोपाल के अलावा, पुणे के सिम्बायोसिस और अमेरिका की पेंसिलवानिया यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है.
बंसल का लिबर्टी शू से नाता
अमानत बंसल उदयपुर के एक बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. अमानत की मां रुचिता का इजहार नाम से एक संस्था भी चलाती हैं, जबकि शिवराज सिंह के भावी समधी अनुपम बंसल लिबर्टी शू लिमिटेड के निदेशक हैं. इससे ज्यादा उनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. अमानत बंसल राजस्थान के कारोबारी दुनिया में बड़ा नाम हैं, लिहाजा करोड़ों की दौलत होना लाजमी है.
टैग्स