होम / बिजनेस / Shark Tank India: इस ऑफर को सुन अनुपम को हो गई Diabetes, नमिता को पीना पड़ा पानी
Shark Tank India: इस ऑफर को सुन अनुपम को हो गई Diabetes, नमिता को पीना पड़ा पानी
शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के एक एपिसोड की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस एपिसोड में शार्क्स को ऐसा ऑफर मिला कि उनके होश उड़ गए.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) सीजन 2 के शार्क्स यानी जज अपने ऑफर से अक्सर इन्वेस्टमेंट की उम्मीद लेकर आने वालों को चौंका देते हैं, लेकिन हाल ही में इसका एकदम उल्टा देखने को मिला. हुआ यूं कि अपने बिजनेस आइडिया को लेकर शो में पहुंचे लोकेंद्र और निशु तोमर ने शार्क के सामने ऐसा ऑफर रख डाला कि उनके होश होड़ गए.
डायबिटीज भगाने का दावा
शो के एक हालिया एपिसोड में, लोकेंद्र और निशु तोमर ने शार्क के सामने यूनिक पिच पेश की. उन्होंने दावा क्या कि वो पोलियो की तरह भारत से डायबीटीज को दूर करना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने अपने ब्रैंड के बारे में बताया, जिसके तहत वह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए स्नैक्स और फूड प्रोडक्ट्स बनाते हैं. जब शार्क्स ने उनसे ऑफर के बारे में पूछा, तो बुरी तरह हिल गए.
% इक्विटी के लिए 1.5 करोड़
लोकेंद्र और निशु तोमर ने 1% इक्विटी के लिए 1.5 करोड़ रुपए की मांग की. इतना सुनते ही सभी चौंक गए. अनुपम मित्तल ने तो यहां तक कह डाला कि ये सुनकर ही मुझे डायबिटीज हो गई है. जबकि नमिता थापर ने कहा कि मुझे पानी पीना होगा. अनुपम पहले शार्क थे जो इस डील से आउट हुए. इसके बाद शार्क पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, अमित जैन और नमिता थापर ने 20% इक्विटी के लिए 1.5 करोड़ रुपए का कॉम्बिन ऑफर दिया, लेकिन लोकेंद्र और निशु तोमर ने इससे इनकार कर दिया.
वायरल हो रही क्लिपिंग
शार्क्स यह जानकर आश्चर्यचकित थे कि लोकेंद्र और निशु 1.5 करोड़ के लिए 1% से ज्यादा इक्विटी देने को तैयार नहीं हैं. अनुपम के आउट होने के बाद पीयूष बंसल, अमन गुप्ता, अमित जैन और नमिता थापर को उम्मीद थी कि लोकेंद्र और निशु उनका ऑफर मान लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उल्टा दोनों यहां तक कह गए कि अपनी कंपनी का वैल्यूएशन 100 करोड़ करने के बाद वो दोबारा शो में लौटेंगे. अब इस एपिसोड की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
लगातार बढ़ रही है TRP
इस बीच, शार्क टैंक इंडिया 2 की TRP लगातार हाई जा रही है. इस शो को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है. पैरट एनालिटिक्स के अनुसार, शार्क टैंक इंडिया 2 की मांग भारत में औसत टीवी सीरीज की तुलना में 7 गुना अधिक है और सीजन 2 के पिछले सीजन के रिकॉर्ड को भी तोड़ने की उम्मीद है. सीजन 2 में BharatPe के पूर्व फाउंडर अश्नीर ग्रोवर सीजन जज की भूमिका में नहीं हैं. उनकी जगह कारदेखो के सह-संस्थापक अमित जैन को लिया गया है.
टैग्स