✕

होम / बिजनेस / शारिका एंटरप्राइजेज को JSW स्टील से दोबारा मिला 220kV केबल इंस्टॉलेशन का ऑर्डर

शारिका एंटरप्राइजेज को JSW स्टील से दोबारा मिला 220kV केबल इंस्टॉलेशन का ऑर्डर

JSW स्टील से मिला यह दोबारा ऑर्डर शारिका एंटरप्राइजेज की तकनीकी क्षमता, भरोसेमंद निष्पादन और समय पर डिलीवरी की साख को मजबूत करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन उद्योग की प्रमुख कंपनी शारिका एंटरप्राइजेज लिमिटेड (SEL) को JSW स्टील लिमिटेड से एक बार फिर बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर महाराष्ट्र के डोलवी प्लांट में 220kV एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबल इंस्टॉलेशन के लिए दिया गया है.

पहले सफल प्रोजेक्ट के बाद मिला बड़ा भरोसा

JSW स्टील के इस प्लांट ने इससे पहले भी शारिका को 220kV EHV केबल इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का 4 किमी का प्रोजेक्ट सौंपा था, जिसे कंपनी ने सफलतापूर्वक पूरा किया था. नए ऑर्डर का दायरा इससे कहीं बड़ा है, यह 7 किमी का टर्नकी प्रोजेक्ट है जिसमें 220kV, 800 sqmm HT केबल की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है. इसके साथ ही 33kV केबल और अन्य सहायक उपकरणों की सप्लाई भी की जाएगी.

यह दोबारा मिला ऑर्डर शारिका की गुणवत्ता, भरोसे और समय से डिलीवरी करने की क्षमता पर JSW स्टील के विश्वास को मजबूत करता है. साथ ही, यह दर्शाता है कि कंपनी बड़ी और जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है.

इस उपलब्धि पर शारिका एंटरप्राइजेज लिमिटेड के COO रविंदर भन ने कहा “JSW से मिला यह रिपीट ऑर्डर हमारे पुराने प्रोजेक्ट की सफल डिलीवरी पर आधारित विश्वास को दर्शाता है. इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से बढ़कर अब पूरा टर्नकी प्रोजेक्ट सौंपा जाना हमारे प्रति ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करता है. यह हमारे ट्रैक रिकॉर्ड का प्रमाण है और भारत के पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में भरोसेमंद साझेदार के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करने का अवसर भी है.”

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में निभा रही है महत्वपूर्ण भूमिका

शारिका एंटरप्राइजेज कुशल, समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले समाधान प्रदान करने पर फोकस बनाए हुए है. यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी की एंड-टू-एंड पावर ट्रांसमिशन और ऑटोमेशन समाधान देने की क्षमता को भी रेखांकित करता है, जिसमें उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता का उपयोग किया जाता है.

NTPC, NHPC और PGCIL जैसे प्रतिष्ठित ग्राहकों के साथ काम करते हुए कंपनी लगातार अपनी डिलीवरी क्वालिटी और लंबे समय तक चलने वाली साझेदारी की प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है. भारत में औद्योगिक और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित हो रहा है, और शारिका एंटरप्राइजेज भविष्य के लिए उपयुक्त, टिकाऊ और मजबूत पावर सॉल्यूशंस के साथ इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

6 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

8 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

4 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

9 hours ago