होम / बिजनेस / स्‍टॉक मार्केट में इस कंपनी के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत पहुंची 1 लाख के पार

स्‍टॉक मार्केट में इस कंपनी के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, कीमत पहुंची 1 लाख के पार

ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत के शेयर बाजार में किसी कंपनी शेयर की कीमत 1 लाख रुपये को पार कर गई हो. सबसे दिलचस्‍प बात ये है 1 लाख के जादुई आंकड़े को छूने वाली एमआरएफ पहली कंपनी बन गई है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

भारतीय शेयर बाजार में पहली बार किसी कंपनी के शेयर की कीमत एक लाख रुपये की वैल्‍यू तक पहुंच गई है. ये कंपनी है MRF. इस कंपनी के इस शेयर ने 13 जून को ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले सोमवार को ये शेयर 98939.70 पर बंद हुआ था लेकिन मंगलवार को ये शेयर 99500 पर खुला और कुछ ही देर में शेयर की कीमत 1 लाख के जादुई निशान को पार करते हुए 100300 रुपये तक जा पहुंची. पिछले एक साल में इस शेयर की कीमत में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. MRF के इस शेयर की कीमत को अगर जून के महीने में आंकलन करें तो 16 जून को इसकी कीमत 65900.05 थी. 

कैसे रहे थे कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे
एमआरएफ की चौथी तिमाही के नतीजों पर अगर नजर डालें तो कंपनी का कुल समेकित लाभ 313.53 करोड़ रुपये था. जबकि इसी तिमाही में वर्ष 2022 के नतीजों पर नजर डालें तो ये 168.53 करोड़ रुपये से 86 प्रतिशत सालाना ज्‍यादा है. जबकि वर्ष 2023 में इसका समेकित राजस्‍व 5841.7 करोड़ रुपये था. वहीं वर्ष 2022 की बात करें तो कंपनी का समेकित राजस्‍व 5304.8 था. पिछले वर्ष से इस साल कंपनी ने 10,12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है.

इसे लेकर क्‍या कहते हैं जानकार 
इस शेयर की कीमत 1 लाख पार करने के बाद शेयर बाजार के जानकार इसे लेकर कह रहे हैं कि इसे अब वही परचेज कर सकता है जो इसे लॉन्‍ग टर्म में रख सकता है. स्‍टॉक की कीमत इसे शॉर्ट टर्म के लिए कम आकर्षक बना रही है. वहीं 1 लाख रुपये के दाम के पास पहुंचने के बाद भी ये शेयर सबसे महंगा स्‍टॉक नहीं है. क्‍योंकि शेयर बाजार में स्‍टॉक के महंगा होने को उसकी कीमत से नहीं बल्कि निवेशक मूल्‍य से आय यानी प्राइस टू वैल्‍यू बैक से आंकी जाती है.

और किन कंपनियों के शेयर हैं महंगे
कीमत के आधार पर अगर देखें कि एमआरएफ के बाद ऐसी कौन सी कंपनियां हैं जिनके शेयर महंगे हैं तो उनमें दूसरे नंबर पर हनीवेल ऑटोवेशन का शेयर आता है. इस शेयर की कीमत 41152 रुपये है. इसके बाद भी कतार में कई और कंपनियां हैं जिनके शेयरों की कीमत इसी के आस-पास है. इनमें श्री सीमेंट, 3 एम इंडिया, एबोट इंडिया, नेस्‍ले और बॉश हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

45 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

32 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago