होम / बिजनेस / Tesla और Elon Musk पर कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने किया मुकदमा

Tesla और Elon Musk पर कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने किया मुकदमा

ऑटो-पायलट और खुदको पूरी तरह ड्राइव कर पाने की टेक्नोलॉजी पर किये गए अपने अधिक आंकलन के लिए टेस्ला और ईलॉन मस्क के खिलाफ कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने मुकदमा दायर कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के ऑटो-पायलट और पूरे तरीके से खुदको ड्राइव कर पाने की टेक्नोलॉजी की क्षमताओं और सुरक्षा फीचर्स का अधिक आंकलन करने की वजह से टेस्ला इनकॉर्पोरेशन और उनके चीफ एग्जीक्यूटिव ईलॉन मस्क पर मुकदमा दायर कर दिया गया है. कल कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने कंपनी और कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव पर इल्जाम लगाते हुए यह मुकदमा दायर करवाया है. 
आखिर क्या है कंप्लेंट?
सैन फ्रांसिस्को की फेडरल कोर्ट में दर्ज किये गए प्रस्तावित क्लास एक्शन में शेयरहोल्डर्स ने कहा कि टेस्ला चार सालों से ज्यादा समय से झूठे और भ्रामक बयान देकर उनके साथ धोखा कर रही है. साथ ही शेयर होल्डर्स ने कहा कि, कंपनी इस बात को छुपा रही है कि उनकी टेक्नोलॉजी पर बहुत से घातक एक्सीडेंट्स का शक है जिससे एक्सीडेंट होने और घायल होने का ख़तरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. शेयरहोल्डर्स ने कहा कि, सच सामने आने के बाद टेस्ला के शेयर्स की कीमतों में बहुत बार गिरावट आई है. (NHTSA) नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा टेक्नोलॉजी की जांच शुरू करने और (SEBC) सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड कमीशन द्वारा ईलॉन मस्क के ऑटो-पायलट को लेकर किये गए दावों की जांच के वक्त भी कंपनी के शेयर्स की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी. 
कंपनी के शेयर्स में गिरावट के लिए भी तकनीक है जिम्मेदार?
NHTSA द्वारा 16 फरवरी को जब पूरी तरह खुदको ड्राइव कर पाने की क्षमता से लैस टेस्ला केल गभग 3,62,000 वाहनों को वापस लिया गया तब भी कंपनी के शेयर्स में 5.7% की गिरावट देखने को मिली थी. आपको बता दें इन वाहनों को वापस इसलिए किया गया था क्योंकि चौराहों के आस पास यह वाहन सुरक्षित नहीं थे. टेस्ला का कहना है कि, हालांकि कंपनी NHTSA की जांच से असहमत थी लेकिन फिर भी वाहनों को वापस बुलाने के फैसले को उन्होंने चुपचाप मान लिया था. 
कंप्लेंट में शेयरहोल्डर्स ने रखी है ये मांग
कंप्लेंट में कहा गया है कि, मुलजिम के दोषपूर्ण तरीकों एवं चूक की वजह से और कंपनी के स्टॉक्स और मार्केट वैल्यू में तेजी से गिरावट होने की वजह से कंपनी के कॉमन स्टॉक्स, शिकायतकर्ता एवं अन्य क्लास मेंबर्स को महत्त्वपूर्ण नुक्सान हुआ है. टेस्ला ने फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है. कल शेयरहोल्डर Thomas Lamontagne की अध्यक्षता में दायर किये गए मुकदमे में 19 फरवरी 2019 से लेकर 17 फरवरी 2023 तक टेस्ला के शेयरहोल्डर्स को अनिर्दिष्ट नुक्सान चुकाने की मांग की गयी है. कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर Zachary Kirkhorn और उनसे पहले इस पद पर काम कर चुके दीपक आहूजा भी मुलजिमों में शामिल हैं. 
टेस्ला का शेयर कल 5.5% बढ़कर यानी 10.75 डॉलर्स बढ़कर 207.63 डॉलर्स की कीमत पर बंद हुआ था. नवम्बर 2021 में अपनी अधिकतम कीमत पर पहुंचने के बाद से अब तक कंपनी का शेयर अपनी कीमत का 50% खो चुका है. ईलॉन मस्क फिर से अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी का ताज अपने नाम कर चुके हैं. उम्मीद लगायी जा रही है कि ईलॉन 1 मार्च को इन्वेस्टर्स-डे प्रमोट करने और कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की क्षमता को बढ़ाने के लिए इवेंट में पहुंचेंगे साथ ही वह अपने वाहनों के लाइनअप को बढ़ाने के बारे में भी सोचेंगे.

यह भी पढ़ें: India Q3 GDP: विकास दर में होगा सुधार, या जारी रहेगी धीमी रफ्तार?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

4 hours ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

4 hours ago

रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए प्रेरित करने पर CCPA की कार्रवाई

CCPA ने रैपिडो की ऑपरेटर कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है. नियामक ने ऐप के ‘Set your price’ फीचर, प्री-राइड अतिरिक्त भुगतान और कुछ डिजाइन तत्वों को डार्क पैटर्न से जुड़ा माना है.

7 hours ago

त्योहारी मांग के बीच चीनी की सप्लाई बढ़ी, सितंबर में रिकॉर्ड 26.50 लाख टन बिक्री कोटा

सरकार ने सितंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 13.50 लाख टन चीनी बिक्री को मंजूरी दी है. पूरे महीने का कोटा 26.50 लाख टन पहुंच गया है. बाजार में बढ़ी सप्लाई के चलते चीनी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

7 hours ago

व्यापार के बंटवारे से 2050 तक वैश्विक GDP में 6.9% की गिरावट का जोखिम: WTO

WTO की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बहुपक्षीय व्यापार सहयोग की जगह FTAs का नेटवर्क हावी होता है तो वैश्विक निर्यात 26.9% तक घट सकता है; भारत-EFTA समझौते में टैरिफ कटौती को FDI प्रतिबद्धताओं से जोड़ा गया है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

नूरिंग्स: टाटा संस, RBI और हर पक्ष को क्या साबित करना होगा

यह विवाद टाटा संस की विशिष्ट कॉरपोरेट संरचना और RBI के अपने नियमों को लगातार लागू करने और उनकी व्याख्या करने की जिम्मेदारी पर केंद्रित है.

8 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

4 hours ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

4 hours ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

4 hours ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 hours ago