होम / बिजनेस / ShareChat ने बाहर किए इतने कर्मचारी, जानिए क्‍या रही वजह 

ShareChat ने बाहर किए इतने कर्मचारी, जानिए क्‍या रही वजह 

दुनिया की कई नामी कंपनियों के बाद अब छंटनी का दौर भारत में भी आता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया से जुड़ी कंपनी ShareChat ने भी अपने कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर की नामी कंपनियों में शुरू हुआ छंटनी का दौर अब भारत तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में भारत की नामी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म कंपनी ShareChat ने अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है.ShareChat ने अपने 500 कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है. कंपनी के प्रवक्‍ता ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ये फैसला कठिनाई और दर्दभरा है.

500 कर्मचारियों को किया बाहर 

ShareChat कंपनी ने अपने 500 कर्मचारियों को बाहर निकालने के पीछे कंपनी के ज्‍यादा खर्च को वजह बताया है. जिन कर्मचारियों को निकाला गया है वो लगभग 20 प्रतिशत हैं. कंपनी के प्रवक्‍ता ने ये कदम उठाए जाने के बाद बयान भी जारी किया है. उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ShareChat ने करीब 20 प्रतिशत यानी 500 कर्मचारियों को निकाल दिया है. कंपनी के प्रवक्ता ने इस फैसले को कठिनाई और दर्दभरा बताया है. उन्होंने बताया कि खर्च बढ़ने के कारण कंपनी ने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाने का फैसला किया है.ShareChat वो कंपनी है जिसे Google और Temasek से फंडिंग मिलती है. कंपनी ने हाल ही में फैंटिसी लीग11 को भी बंद करने का निर्णय लिया था. 

कैसी है कंपनी की आर्थिक स्थिति 

कंपनी का ज्‍यादातर बिजनेस विज्ञापन से आता है. वर्ष 2022 में कंपनी का विज्ञापन 30 प्रतिशत बढ़ा लेकिन कंपनी का खर्च विज्ञापन के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है. कंपनी का खर्च 119 गुना बढ़कर 3407.5 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के खर्चों में जिन वजहों से इजाफा हुआ है उनमें मार्केटिंग, कर्मचारियों को सुविधा और आईटी खर्च शामिल है. नॉन ऑपरेटिंग एक्‍सपेंसेज की वजह से कंपनी का घाटा 2498.6 करोड़ रुपये से बढकर 2988.6 करोड़ रुपयों तक पहुंच गया है.

इससे पहले भी कई कंपनियों में हो चुकी है छंटनी 

ऐसा नहीं है ShareChat ने अपने कर्मचारियों को बाहर निकाला हो, ShareChat से पहले कई नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर निकाल चुकी हैं, जिसमें Meta, Twitter और Lyft  जैसी कंपनियां शामिल हैं. जो अपने वहां बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को निकाल चुकी हैं. इन सभी कंपनियों की कर्मचारियों को निकालने के पीछे कॉस्‍ट कटिंग और दूसरे कई अन्‍य कारण रहे हैं, जिसके चलते कंपनी ने ये कदम उठाया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

9 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

11 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

10 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

5 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

8 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

9 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

14 hours ago